प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब की बैठक अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में हुई – दिवंगत रतन टाटा को 2 मिनट का मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि

by
होशियारपुर : दलजीत अजनोहा – प्रिंसिपल  हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिल पुर  में हुई, जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर  पर दिवंगत    रतन टाटा  जी को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर  पर अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा ने कहा कि इस बार प्रिंसिपल हरभजन सिंह की याद में 62वां ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 14 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार आई-लीग के 12 मैच 15 नवंबर से माहिलपुर के नवनिर्मित फुटबॉल स्टेडियम में शुरू हो रहे हैं, जिसमें प्रमुख क्लब भाग लेंगे। इस अवसर पर रणजीत बजाज चंडीगढ़, प्रिं. डॉ परविंदर सिंह, श्री जगमोहन सिंह, सूरजभान हांडा, डाॅ. परमप्रीत कैंडोवाल, मा. अछर कुमार जोशी, श्री. बनिंदर सिंह, अमरीक सिंह, प्रिं. हरजिंदर सिंह गिल, विंग कमांडर हरदेव सिंह ढिल्लों, हरमनजोत सिंह खाबड़ा, इंजी. तरलोचन सिंह संधू, बलजिंदर मान, प्रिं. सुखिंदर सिंह मिन्हास, ठेकेदार जगजीत सिंह, मैनेजर बीएस बागला, तकदीर सिंह भारटा, सुहैल गांधी, राज कुमार राजू मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वास्तु दोष जानलेवा बीमारी का कारक हो सकता : डॉक्टर भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हृदयधात , कैंसर, टी बी , किडनी , फेफड़े,माइग्रेन जैसी जानलेवा बीमारियों के पिछे हमारे भवन के वास्तु दोष भी कारक होते है ऐसा मानना है अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम...
article-image
पंजाब

पंजाब के 5 जिलों में एसएसपी नियुक्त

चंडीगढ़ : चुनाव आयोग ने पंजाब के 5 जिलों में एसएसपी तैनात कर दिए हैं।इनमें दीपक पारिक को एसएसपी बठिंडा,अंकुर गुप्ता एसएसपी जालंधर ग्रामीण सिमरत कौर को एसएसपी मलेरकोटला, सुहैल कासिम मीर एसएसपी पठानकोट और...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखा पत्र : नया गांव में कम्युनिटी सेंटर के निर्माण का कार्य रोके जाने का उठाया मुद्दा

मोहाली, 21 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी नया गांव में बन रहे कम्युनिटी सेंटर के कार्य को रोके जाने के संदर्भ में ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को...
article-image
पंजाब

उंगली उठाने से पहले अकाली दल को खुद पर उठ रहे सवालों के जवाब देने चाहिए : सुनील जाखड़

चंडीगढ़।  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रविवार (13 अप्रैल) को शिरोमणि अकाली दल  की ओर से जारी बयान पर पलटवार किया है।  उन्होंने कहा कि उंगली उठाने...
Translate »
error: Content is protected !!