प्रेमिका के लिए महिला का मर्डर : पुलिस ने हथियार समेत पकड़ा

by

मानसा । बुधवार को बाद दोपहर मानसा खुर्द रोड़ पर तेजधार हथियारों से कत्ल की गई गांव खोखर खुर्द की महिला मामले में पुलिस ने एक आरोपित को नामजद करते 24 घंटे के अंदर गिरफतार करने का दावा करते वारदात में इस्तेमाल किया गया कापा और मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।

पुलिस की शुरूआती जांच में कत्ल का मुख्य कारण मामले में महिला के आरोपित के साथ संबंध सामने आया है। एसपी डी मनमोहन सिंह औलख ने आयोजित प्रैस काफ्रेंस दौरान बताया कि थाना सिटी-2 की पुलिस को सूचना मिली थी कि लल्लूआना रोड़ पर गांव मानसा खुर्द की सीमा में गांव खोखर खुर्द वासी महिला कर्मजीत कौर (52) पत्नी महेंद्र सिंह का दिन दिहाड़े तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया था।

इस वारदात में महिला के बेटे कमलजीत सिंह और बेटी गगनदीप कौर पर भी बार किए गए थे, जबकि घटना के समय उक्त तीनों के अलावा मृतक महिला का तीन साल का नाती शुभदीप सिंह बाल बाल बचा गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक महिला के बेटे हरमनदीप सिंह के ब्यान पर बुढलाडा के कुलाना रोड़ पर वार्ड नंबर 6 वासी उसके बहनोई दर्शन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। कत्ल मामले को देखते डीएसपी बूटा सिंह गिल, डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी की देखरेख में सीआईए इंचार्ज बलकौर सिंह और थाना सिटी-2 इंचार्ज गुरतेज सिंह पर आधारित दो टीमों का गठन किया गया। जांच टीम की ओर से मुकदमे की पड़ताल के दौरान हत्या के अरोपित बठिंडा जिले के गांव सूच वासी हरमेल सिंह उर्फ मेली को मामले में नामजद कर गिरफतार कर लिया गया।

जिससे पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया कापा और मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ दौरान सामने आया कि मुदई हरमनदीप सिंह की बहन गगनदीप कौर की ननान हैप्पी कौर के हरमेल सिंह उर्फ मेली के साथ संबंध बन गए थे और कुछ समय एक साथ रहने के बाद हैप्पी कौर वापस बुढलाडा आकर रहने लगी, लेकिन हरमेल सिंह उर्फ मेली हैप्पी कौर को वापस ले जाना चाहता था और उसे शक था कि गगनदीप कौर इस मामले में रास्ते की रुकावट बन रही है।

जिसके चलते बुधवार को मोटरसाइकिल पर बुढलाडा से गांव खोखर खुर्द वापस लौट रहे कमलजीत सिंह,उसकी माता कर्मजीत कौर, बहन गगनदीप कौर और नाती शुभदीप सिंह पर हरमेल सिंह उर्फ मेली ने पीछे से मोटरसाइकिल पर आकर मानसा खुर्द के पास तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया।।बुधवार को थाना सिटी-2 पुलिस को दिए ब्यान में मृतक महिला के कर्मजीत कौर के बेटे हरमनदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार रात उसकी बहन गगनदीप कौर का फोन आया। जिसने बताया कि उसके ससुराल परिवार वाले उसकी मारपीट कर रहे है।

जिस पर बुधवार को उसका भाई कमलजीत सिंह और माता कर्मजीत कौर पतनी महेंद्र सिंह अपनी बेटी गगनदीप कौर को लेने उसके ससुराल कुलाना रोड़ बुढलाडा पहुंचे और दोपहर एक बजे उसका भाई, माता, बहन और उनका नाती मोटरसाइकिल पर गांव लल्लुआना से मानसा खुर्द रोड़ पर पहुंचे तो पीछे से उसका बहनोई दर्शन सिंह आया। जिस बारे उसे पड़ताल करने पर पता चला है कि आरोपित ने तेजधार हथियार से उसकी माता, बहन और भाई को मार देने की नीयत से उनके सिर व शरीर पर चोटे मारी गई और जख्मो की ताव न झेलते उसकी माता कर्मजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई और इस वारदात में उसकी बहन और भाई को चोटे लगी है। जिनको सरकारी अस्पताल मानसा दाखिल करवाया गया। जिनके चोटे अधिक होने के चलते डाक्टरों द्वारा उन्हें हायर अस्पताल रैफर कर दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20% वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 31 मई को सीएम आवास संगरूर का घेराव करेंगे एड्स कंट्रोल कर्मचारी

वादा खिलाफी के विरोध में पंजाब सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन 31 मई को दिल्ली मॉडल लागू करने की मांग तेज, एड्स कंट्रोल कर्मचारियों ने संघर्ष का किया ऐलान चंडीगढ़। पुनीत महाजन...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास LED स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलाने से मचा विवाद : हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं का तीखा वार

रोहित जसवाल । ऊना :ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास लगी एलईडी स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलने से बवाल मच गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
पंजाब

सेंट्रल जेल होशियारपुर का दौरा कर कैदियों की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सी.जे.एम ने समस्याएं सुनीं

होशियारपुर, 2 जून : मेंबर सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी, एस.ए.एस नगर मोहाली के दिशा निर्देशों के तहत साल की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 15 जुलाई को जिला एवं सत्र न्यायालय...
article-image
पंजाब

जल संरक्षण विषय पर बी.एस.एफ. खड़कां कैम्प के जवानो की जागरूकता कबीले तारीफ : खन्ना

जल संरक्षण निबंध लेखन में अव्वल आने वाले जवानों को खन्ना के किया पुरुस्कृत होशियारपुर 11 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद व श्री प्रकाश राय खन्ना एवं श्रीमती कौशल्या देवी खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!