प्रेमिका ने शादी का बनाया दबाव, हनीमून के बहाने ले गया हिमाचल, फिर दी दर्दनाक मौत.

by
एएम नाथ। मंडी । हिमाचल प्रदेश की मंडी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर लिया है। पंडोह के 9 मील के पास महिला का मर्डर हुआ था। ब्लाइंड दिख रहे इस मामले की गुत्थी को मंडी जिला पुलिस ने सुलझा लिया है। पांच दिनों के भीतर पुलिस ने न सिर्फ इस ब्लाईंड मर्डर केस को साल्व किया बल्कि आरोपी को गिरफ्तार करके उसे मंडी भी ला रही है. आरोपी को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
                            आरोपी की पहचान 26 वर्षीय प्रकाश यादव, पुत्र अशोक यादव, निवासी सोलोपति- लालपुर, थाना श्रृंगेश्वर जिला मधेपुरा बिहार के रूप में हुई है. वहीं, मृतका की पहचान 24 वर्षीय प्रियंका यादव पुत्री बच्चा यादव निवासी सुपौल बिहार के रूप में हुई है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है और वो कल शव को लेने मंडी आ रहे हैं।
ब्लाइंड मर्डर मामले में सीसीटीवी की छोटी सी फुटेज पुलिस के लिए मददगार बनी और पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो पाई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी प्रकाश यादव ने बताया है कि वो शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं. जिस महिला की उसने हत्या की वो भी शादीशुदा थी और उसके भी दो बच्चे हैं। इन दोनों के आपस में नाजायज संबंध थे। महिला ने आरोपी पर जबरन दूसरी शादी करने का दबाव बनाया। डेढ़ महीने पहले दोनों ने शादी भी कर ली थी। इसके बाद से ही प्रकाश यादव ने इसे मारने की ठान ली थी।
वो उसे घुमाने के बहाने हिमाचल लेकर आया. कुल्लू में अपने चचेरे भाई के पास गया और वहां पर रूका. वापसी में पंडोह के साथ लगते 9 मील के पास बस से उतरा और पहाड़ी पर ले जाकर महिला को मौत के घाट उतारने के बाद वहां से फरार हो गया. आरोपी लगातार फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस ने सारी जांच पड़ताल के बाद आखिरकार, उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में थाना प्रभारी सदर स्कीनी कपूर और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की, वहीं, बिहार, यूपी और रेलवे पुलिस ने भी आरोपी को पकड़ने में काफी मदद की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विजय डोगरा ने कल्याण योजनाओं की समीक्षा की

विभागीय योजनाओं का लाभ दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाने के दिए निर्देश राज्य अनुसूचित जाति आयोग जून में करेगा चंबा प्रवास , अधिकारियों को सूची तैयार करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा : राज्य अनुसूचित जाति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति की संबंध बनाने की डिमांड बिल्कुल सही : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्नी की याचिका पर की ये टिप्पणी

इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाईकोर्ट में पति-पत्नी का एक केस आया था. पत्नी का कहना था कि पति उसे प्रताड़ित करता है और उसने उससे अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए. इस पर...
article-image
पंजाब

Service Centres to Remain Open

Hoshiarpur/April 3/Daljeet Ajnoha : Deputy Commissioner Ashika Jain announced that all service centres in the district will remain open on April 8, a Wednesday holiday, just like regular working days, to ensure convenience for...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की राजनीति में अब वापसी की संभावना नहीं : जेपी नड्डा

एएम नाथ । चम्बा : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को हिमाचल प्रदेश की राजनीति में वापसी की संभावना से इनकार कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश की राजनीति में वापसी की...
Translate »
error: Content is protected !!