प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस में बड़ा खुलासा : IPS अधिकारी की रिश्तेदार निकली मास्टरमाइंड

by

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में 18 मार्च 2026 को दिनदहाड़े हुए प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी कुबाहेड़ी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले की मास्टरमाइंड अमरीन राय को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला उस समय सनसनी बन गया था जब जिम के बाहर खुलेआम गोली मारकर चमनप्रीत की हत्या कर दी गई थी. अब जांच में इस वारदात के पीछे की साजिश का खुलासा हुआ है.

अमरीन का न्यू चंडीगढ़ में खरीदी प्रॉपर्टी को लेकर था विवाद :  पुलिस के अनुसार, अमरीन राय पंजाब के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की रिश्तेदार है. जांच में सामने आया कि अमरीन और चमनप्रीत के बीच न्यू चंडीगढ़ में खरीदी गई प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था. अमरीन का आरोप था कि चमनप्रीत ने उसे धोखा दिया, प्रॉपर्टी ऊंचे दामों पर बेची और कब्जा भी नहीं दिया, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ. इसी रंजिश के चलते उसने चमनप्रीत को सबक सिखाने की ठान ली।

हत्या करने के लिए गैंगस्टर लकी पाटियाल से किया संपर्क :   आगे की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि अमरीन ने इस हत्या की साजिश रचने के लिए गैंगस्टर लकी पाटियाल से संपर्क किया. इस पूरे नेटवर्क में मोहाली के गांव कैम्बाला निवासी प्रॉपर्टी डीलर हर्षप्रीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई. हर्षप्रीत ने एक एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए अमरीन और गैंगस्टर के बीच संपर्क स्थापित कराया।

बताया जा रहा है कि अमरीन ने हत्या के बदले बड़ी रकम देने का वादा किया था, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस अब इस पूरे मामले में शामिल अन्य आरोपियों और कनेक्शनों की भी जांच कर रही है. अमरीन राय सेक्टर-35 चंडीगढ़ की रहने वाली है और उसकी गिरफ्तारी के बाद इस हाई-प्रोफाइल केस में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शादी के 7 दिन बाद दूल्हे ने की आत्महत्या : पत्नी और सास पर आरोप

पटियाला : पटियाला में  से एक दूल्हे ने अपनी शादी के केवल सात दिन बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दूल्हे को उसकी पत्नी और सास द्वारा प्रताड़ित किया जा...
article-image
पंजाब

पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या : आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर, गिरफ्तार

बठिंडा :  घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही निजी बस खाई में गिरी, 26 घायल : बिलासपुर के नम्होल में हुआ हादसा

एएम नाथ। बिलासपुर : गुरपूर्णिमा के अवसर पर पंजाब में हुए सत्संग से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक निजी बस बिलासपुर के नम्होल में खाई में गिर गई। हादसा रात करीब 3:00 बजे...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने खेतों में धान की रोपाई की : धान की रोपाई से पहले जमीन तैयार करने को ट्रैक्टर भी चलाया

सोनीपत : राहुल गांधी दिल्ली से शिमला के लिए जा रहे हैं। राहुल गांधी जैसे ही सोनीपत पहुंचे, वहां उन्होंने खेतों में काम करते देखा तो अपना काफिला रुकवा किसानों के बीच पहुंचे और...
Translate »
error: Content is protected !!