प्लाजो सूट, अंब्रेला सूट और साड़ी इत्यादि के आकर्षक डिजाइनों से दिखाई प्रतिभा -आईटीआई की छात्राओं ने तैयार किए लेडीज सूट के कई शानदार डिजाइन

by
एएम नाथ। हमीरपुर 25 जून। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हमीरपुर में बुधवार को प्रशिक्षणार्थियों द्वारा स्वयं बनाए गए परिधानों की फैंसी ड्रेस फैशन रिव्यू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में आत्मविश्वास और व्यावसायिक समझ का विकास होता है।
यह कार्यक्रम विशेष रूप से संस्थान के सिलाई तकनीक, फैशन डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी तथा सरफेस ऑर्नामेंटेशन टेक्निक्स ट्रेड के सभी प्रशिक्षणार्थियों द्वारा स्वयं तैयार की गई पोशाकों पर आधारित था। इस आयोजन का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता तथा फैशन के क्षेत्र में उनकी कलात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना था। प्रशिक्षणार्थियों ने विविध विषयों पर आधारित पोशाकों को तैयार उन्हें रैंप पर प्रस्तुत किया। इससे उनकी सिलाई, डिज़ाइन और सजावट की कुशलता देखने को मिली। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने देश की सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक परिधानों तथा आधुनिक फैशन के समन्वय को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
परिधानों में पारंपरिक पहाड़ी परिधान सूट, प्लाजो सूट, अंब्रेला कर सूट, ट्यूलिप सलवार सूट, धोती सलवार सूट, अफगानी सलवार सूट, साड़ी और कढ़ाई युक्त सूट का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने उत्कृष्ट डिजाइनों, साज-सज्जा और प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में निर्णायकों द्वारा मूल्यांकन के उपरांत एसओटी कढ़ाई ट्रेड की प्रशिक्षणार्थी शिपाली शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फैशन डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी ट्रेड की प्रशिक्षणार्थी स्मृति ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा सिलाई तकनीक ट्रेड की प्रशिक्षणार्थी अनामिका ने तृतीय द्वितीय स्थान हासिल किया।
संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी तथा उन्हें भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि प्रशिक्षणार्थियों के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम हैं। यह कार्यक्रम प्रशिक्षणार्थियों के लिए न केवल एक प्रतियोगिता थी, बल्कि उनके आत्मविश्वास और व्यावसायिक कौशल को विकसित करने का एक सशक्त मंच भी सिद्ध हुआ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में प्रबंधक कमेटी की मीटिंग में कालेज में एमएससी आईटी व वोकेशनल नए र्कोस शुरू करने की मंजूरी

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में लोकल मेनैजिंग कमेटी की मीटिंग एसजीपीसी के सचिव शिक्षा सुखमिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एसजीपीसी के सदस्य सुरिंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां, एसजीपीसी सदस्य डा....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमलावरों ने करीब 12 फायर किए – गांव बुग़रा में नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने : जो पर्ची फेंकी गई , उस पर कौशल चौधरी ग्रुप का नाम लिखा

माहिलपुर  , 4 मार्च  : थाना माहिलपुर के गांव बुग़रा में गाडी में सवार होकर आए युवकों ने गांव के नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने गोलियां चलाई और घर...
article-image
पंजाब , हरियाणा

दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है: मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने दशहरे के मौके पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।  इस दौरान उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाची-भतीजे के रिश्ते में चाचा बना रोड़ा, तो रच डाली ऐसी साजिश कि पुलिस भी रह गई हैरान; प्यार से खिलाई खीर, फिर कर डाली हत्या

पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले में एक बैंक सिक्योरिटी गार्ड की मौत का मामला उस समय सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया, जब पुलिस जांच में सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी...
Translate »
error: Content is protected !!