फगवाड़ा-बंगा-नवांशहर-रोपड़ रोड, नेशनल हाईवे 344ए से निकलती सरहिंद नहर पर चार लेनिंग स्टील ब्रिज का होगा निर्माण

by

रोपड़ : श्री आनंदपुर शहर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के प्रयासों से फगवाड़ा-बंगा-नवांशहर-रोपड़ रोड, नेशनल हाईवे 344ए से निकलती सरहिंद नहर पर चार लेनिंग स्टील ब्रिज के निर्माण हेतु केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।
सांसद मनीष तिवारी ने बताया कि इस 135 मीटर फोर लेनिंग स्टील ब्रिज का निर्माण करीब 80 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएग। यह ब्रिज रोपड़शहर में से निकलती सरहिंद नहर पर बनाया जाएगा। जिसके लिए तकनीकी, प्रशासनिक व वित्तीय मंजूरी दे दी गई है। सांसद ने कहा कि ब्रिज का निर्माण जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है और इस क्षेत्र के लोगों को भारी राहत मिलेगी।
सांसद तिवारी ने जोर देते हुए कहा कि हलके के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और पंजाब सरकार इस दिशा में लगातार काम जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बिल्कुल नही हटाया जा रहा….चुनाव खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा : भूपेश बघेल

नई दिल्ली :  कांग्रेस महासचिव और पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर बदलाव की अटकलों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि प्रदेश में कोई...
article-image
पंजाब

6 टिप्पर, 2 जेसीबी को कब्जे में लिए, 2 के खिलाफ मामला दर्ज : अवैध माइनिंग के मामले में बुल्लोवाल पुलिस ने छापेमारी कर गांव चड़ियाल में की बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी, छापेमारी से पहले ही माइनिंग करने वालों को लगी भनक टिप्पर व जेसीबी छोड़ हुए फरार नीरज शर्मा, होशियारपुर : अवैध माइनिंग के मामले में बुल्लोवाल...
Translate »
error: Content is protected !!