फतेहगढ़ साहिब में बोलीं प्रियंका गांधीः कहा- भाजपा सरकार में लोगों के जीवन में कोई प्रगति नहीं हो रही

by
फतेहगढ़ साहिब। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए पूछा कि यदि देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से वृद्धि हो रही है तो लोगों के जीवन में प्रगति क्यों नहीं हो रही है। फतेहगढ़ साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह के समर्थन में पंजाब में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ”सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए झूठ बोलने और जनता से खोखले वादे करने” का आरोप लगाया। प्रियंका ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में 70 करोड़ युवा बेरोजगार हैं और बेरोजगारी 45 साल में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के तहत सरकारी क्षेत्र में 30 लाख पद रिक्त हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ”वह (मोदी) बड़े-बड़े दावे करते हैं कि अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। मैं पूछना चाहती हूं कि यदि इसमें तेजी से वृद्धि हो रही है तो आपके (लोगों के) जीवन में प्रगति क्यों नहीं हो रही है। आपके बच्चों को नौकरी क्यों नहीं मिली? प्रियंका ने कहा, ”महंगाई इतनी ज्यादा क्यों बढ़ गई है। अगर देश तेजी से प्रगति कर रहा है तो यहां की स्टील फैक्टरियां बंद क्यों हो रही हैं। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाकर उद्योग को कमजोर क्यों किया जा रहा है। मध्यम वर्ग और आपको राहत पहुंचाने के लिए एक भी योजना नहीं है।” उन्होंने जनसभा में कहा कि प्रगति केवल टीवी पर देखी जा रही है लेकिन आपके जीवन में कोई प्रगति नहीं हो रही है।

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर लोगों का जरा भी सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया।
प्रियंका ने कहा, ”वे आपकी समस्याओं के बारे में बात नहीं करते। वे यह नहीं बताते कि महंगाई को काबू करने और बेरोजगारी कम करने के लिए वे क्या कर रहे हैं।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केवल कांग्रेस ही जनता के बारे में बात करती है। लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में पंजाब में एक जून को मतदान होना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Weekly Meeting of Eye Donation

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 24 : The weekly meeting of the Eye Donation Association Hoshiarpur was held as per routine at the Civil Hospital office. The session focused on ongoing awareness activities and community involvement in...
पंजाब

पंजाब जल स्त्रोत मुलाजम युनियन सर्कल होशियारपुर के मखन सिंह लंगेरी चुने गए अध्यक्ष

गढ़शंकर: पंजाब जल स्त्रोत मुलाजम युनियन सर्कल होशियारपुर का 34 वां डैलीगेट अजलास संगठन के प्रदेशिक नेता रामजी दास चौहान व गुरप्रीत सिंह मकीमपुर की देखरेख में संपन हुया। जिसमें विभिन्न डवीजनों के चुने...
article-image
पंजाब

यूनिवर्सिटी की ओर से बिना लेट फीस के दाखला तिथि 11 अगस्त तक बढ़ाई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने सत्र 2025-26 के अंतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बिना विलंब शुल्क के प्रवेश तिथि 11 अगस्त तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय...
article-image
पंजाब

किसान ने फंदा लगाकर कर जीवनलीला समाप्त की, बैंक के कर्ज से परेशान

माहिलपुर – चब्बेवाल हल्के के गांव चक्क नारियाल के किसान ने बैंक का कर्ज न मोड़ पाने से ट्रांसफार्मर के साथ फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि हरमेश...
Translate »
error: Content is protected !!