फर्जी शादी-विदेश ले जाने का झांसा देकर : लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोप में पति, ससुर और सास के खिलाफ मामला दर्ज

by
गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति, ससुर और सास के खिलाफ विदेश ले जाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
लछमी देवी पुत्री जगदीश कुमार निवासी गढ़ी मट्टो थाना गढ़शंकर ने 5 नवंबर 2024 को दी शिकायत में एसएसपी होशियारपुर को बताया था कि वह नंगल रोड पर एक जिम में कसरत करती थी, जहां अप्रैल 2023 में उसकी मुलाकात हर्षप्रीत सिंह निवासी महताबपुर से हुई। उसने कहा कि हर्षप्रीत सिंह ने उसे बताया कि उसने आईलेट्स किया है लेकिन उसके पास विदेश जाने के लिए पैसे नहीं हैं, अगर वह उसकी बात मान ले तो वे दोनों विदेश जा सकते हैं। लछमी देवी ने बताया कि इसके बाद हर्षप्रीत सिंह, उनकी मां प्रवीण कुमारी, पिता सुरिंदर पाल और भाई जश्नप्रीत सिंह उनके घर आए और मेरे परिवार से कहा कि अगर आप खर्चा करोगे तो हम उनकी बेटी को कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के जरिए विदेश ले जा सकते हैं। लछमी देवी ने कहा कि घरवालों की सहमति के बाद, हर्षप्रीत सिंह ने एक धार्मिक स्थान से 31 जुलाई, 2022 का पुराना विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त किया और 11 अगस्त, 2023 को तहसील गढ़शंकर में विवाह पंजीकृत किया। लछमी देवी ने शिकायत में कहा कि उसके बाद हर्षप्रीत सिंह और उसका परिवार वाले कई ट्रैवल एजेंटों से विदेश जाने के लिए उससे पैसे लेता रहे लेकिन उसे किसी भी देश का वीजा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि हर्षप्रीत सिंह ने इस दौरान मेरे परिवार से करीब 20 लाख रुपये लिए थे।
उन्होंने बताया कि हरसप्रीत सिंह और उसके परिवार ने ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जाने का झांसा देकर करीब 20 लाख रुपये ठगे, जिसकी पुष्टि उन्होंने 9 जुलाई 2024 को शपथ पत्र देकर की कि वह ये पैसे जल्द ही लौटा देंगे और एक चेक भी दिया गया, जिस पर तारीख 14 अक्टूबर 2024 डाली थी। उन्होंने कहा कि हर्षप्रीत सिंह के परिवार ने मात्र 5 लाख रुपये वापस किए। लछमी देवी ने कहा कि हर्षप्रीत सिंह उसके पैसे से अकेला विदेश चला गया था और उसके परिवार ने हर्षप्रीत के विदेश जाने के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया था।
लछमी देवी ने एसएसपी होशियारपुर को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि हर्षप्रीत सिंह, प्रवीण कुमारी पत्नी सुरिंदर पाल, सुरिंदर पाल और जश्नप्रीत सिंह पुत्र सुरिंदर पाल निवासी मेहताबपुर ने उसे विदेश जाने के लिए 15 से 20 लाख रुपये देने की साजिश रची उनके खिलाफ धोखाधड़ी, गलत विवाह प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस शिकायत की जांच बलविंदर सिंह डीएसपी क्राइम अगेंस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रन होशियारपुर द्वारा की गई, जिन्होंने हर्षप्रीत सिंह, मां प्रवीण कुमारी और पिता सुरिंदर पाल के खिलाफ 85,316(2),318(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई थी जिसे एसएसपी होशियारपुर ने मंजूरी दे दी और गढ़शंकर थाने में दर्ज करने के आदेश दिए थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फिरोज़पुर में नशे की ओवरडोज़ से तीन युवकों की मौत पर परगट सिंह का आक्रोश

जालंधर – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक पद्मश्री परगट सिंह ने फिरोज़पुर जिले के गुरुहरसहाय हलके के गांव लखो में नशे की ओवरडोज़ से तीन युवकों की मौत पर गहरी चिंता...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 : अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने उम्मीदवारों की घोषणा की

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीतिक स्थिति में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने अपने उम्मीदवारों की सूची में पांच नए नाम जोड़े हैं। इनमें अजनाला से दलजीत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी के परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाएं रेस्क्यू : एसडीएम व बीडीओ ने खुद बेलचा उठा हटाया मलबा

एएम नाथ। मंडी : सराज विधानसभा क्षेत्र और गोहर उपमंडल के तहत आने वाले परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। यह रेस्क्यू पिछले कल एसडीआरएफ के जवानों और स्थानीय लोगों...
article-image
पंजाब

25 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए : पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकियां देने लगा

जालंधर : 25 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इनकार...
Translate »
error: Content is protected !!