फर्राटा दौड़ में मोहित और स्नेहा तो डेढ़ किलोमीटर के मुकाबले में अमित और सलीमा ने पाया सोना 

by
एएम नाथ। चम्बा :   हिमाचल प्रदेश कीे शिवभूमि चंबा के नाम पर स्थित चंबा कॉलेज में शुक्रवार को 56वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। पुलिस ग्राउंड बारगा में दो दिन तक चलने वाली इस प्रतिस्पर्धा में विद्यार्थी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। आज पहले दिन के मुकाबलों में फर्राटा दौड़ में पुरुष वर्ग में मोहित ने, महिला वर्ग में स्नेहा ने गोल्ड मैडल हासिल किया। डेढ़ किलोमीटर की दौड़ में अमित और सलीमा अव्वल रहे। वहीं इसके अलावा भी कई खेल गतिविधियां काफी रोचक रहीं। आज के समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने शिरकत की।
खेल प्रतिस्पर्धा शुरू होने के औपचारिक समारोह में सबसे पहले कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विद्यासागर शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद स्वागत भाषण में उन्होंने कहा कि वर्ष भर की गतिविधियों में खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य स्थान रहा है। शिक्षा के साथ-साथ हमारे विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और उसी का नमूना आज यहां देखने को मिलेगा। आज इस शुभ अवसर पर एसपी साहब का बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होना हमारे लिए बड़े ही हर्ष का विषय है। इसके बाद मुख्य अतिथि अभिषेक यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जैसे शिक्षा का महत्व है, वैसे ही खेलों का भी हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खेलों से हमारे जीवन में अनुशासन और सहनशीलता आती है। खेल व्यक्ति के जीवन निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
इस तरह रहे पहले दिन के मुकाबले
प्रतियोगिता के पहले दिन आज पुरुष वर्ग  में 1500 मीटर में अमित कुमार ने गोल्ड, पंकज कुमार ने सिल्वर और नर सिंह ने ब्रॉन्ज मैडल अपने नाम किया। महिला वर्ग में सलीमा ने गोल्ड, किरण ने सिल्वर और प्रिया ब्रॉन्ज मैडल अपने नाम किया। 400 मीटर के पुरुष वर्ग के मुकाबले में अमित कुमार ने गोल्ड, पंकज कुमार ने सिल्वर और मनीष कुमार ने ब्रॉन्ज मैडल हासिल किया। महिला वर्ग में सलीमा ने गोल्ड, बिंदिया सिल्वर और चुना ने ब्रॉन्ज मैडल हासिल किया।
100 मीटर पुरुष वर्ग में मोहित ने गोल्ड, शुभम ने सिल्वर और दक्ष ने ब्रॉन्ज मैडल हासिल किया। महिला वर्ग में स्नेहा ने गोल्ड, राधिका ने सिल्वर और सलीमा ने ब्रॉन्ज मैडल हासिल किया। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिता में शॉटपुट में महिला वर्ग में मोनिका ने गोल्ड, रीना सिल्वर एवं हिमानी ने ब्रॉन्ज मैडल हासिल किया तो पुरुष वर्ग में हिमांशु गोल्ड, प्रशांत सिल्वर और नीरज ब्रॉन्ज मैडल के विजेता रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तकनीक ने बदला पत्रकारिता का स्वरूप, पत्रकारिता के मूल्य बनाए रखे मीडियाः मुकेश अग्निहोत्री

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शिमला में राज्यस्तरीय समारोह रोहित भदसाली। शिमला :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज यहां आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के अवसर पर कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेप के आरोप में ऊना के एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज : शादी का दिया झांसा ,फिर किया ऑफिस और रेस्ट हाउस में रेप… हिमाचल के युवा एसडीएम पर युवती ने लगाए आरोप

रोहित जसवाल / एएम नाथ l ऊना :  जिला ऊना के एक एसडीएम पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाएं हैं। जिसकी शिकायत पीड़ित युवती ने पुलिस थाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालू तथा मंगला का किया निरीक्षण :शैक्षणिक गतिविधियों उनके साथ विभिन्न गतिविधियों का किया अवलोकन

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालू तथा राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मंगला का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने इस दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, बाला फीचर, स्वच्छता व्यवस्था,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हितेश लखनपाल ने ऊना में होमगार्ड कमांडेंट का कार्यभार संभाला

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 नवम्बर :  हिमाचल पुलिस सेवा के 2010 बैच के अधिकारी हितेश लखनपाल ने बुधवार को ऊना में होमगार्ड कमांडेंट का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे राज्य पुलिस विभाग में...
Translate »
error: Content is protected !!