फिल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ अमृतसर में SGPC सदस्यों का प्रदर्शन : जालंधर में किसी थिएटर में फिल्म ‘इमरजेंसी’ नहीं हुई रिलीज

by
अमृतसर :  सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौट की फिल्म ‘इमरजेंसी’ आज रिलीज हो गई। फिल्म की स्क्रीनिंग के विरोध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य अमृतसर के एक सिनेमा हॉल के बाहर एकत्र हुए।  एसजीपीसी ने पंजाब के सभी सिनेमाघरों में फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। मोहाली और लुधियाना में भी सिख संगठनों ने फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया है।
वहीं फिल्म के विरोध के कारण जालंधर में किसी भी थिएटर में इमरजेंसी रिलीज नहीं की गई। एसजीपीसी के सदस्यों की तरफ से जालंधर में डिप्टी कमिश्नर को मिलकर मांग पत्र दिया गया है, ताकि इस तरह की कोई भी फिल्म पंजाब भर में न लगे जिससे किसी भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे।
वहीं अमृतसर के एसीपी क्राइम गगनदीप सिंह ने कहा कि फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। हमने मैनेजर से बात की है और उन्होंने भी आकर घोषणा की है कि फिल्म रिलीज नहीं हो रही है
कांग्रेस प्रदेश प्रधान ने दी प्रतिक्रिया :  वहीं फिल्म पर कांग्रेस सांसद और पार्टी के पंजाब प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का कहना है कि जब भी ऐसी फिल्में बनती हैं, तो उनमें तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है… अगर कोई फिल्मी मसाला न हो तो वह सफल नहीं होती… ऐसी फिल्मों का लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया जाना सही नहीं है… सरकारों और सेंसर बोर्ड को ऐसी फिल्मों पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि ये देश में भाईचारे को नुकसान पहुंचाती हैं क्योंकि जो दिखाया जाता है वह सच नहीं होता, यह सिर्फ एक स्क्रिप्टेड कहानी होती है।
पहले भी हुआ था विरोध  :  इससे पहले भी पंजाब में फिल्म इमरजेंसी का विरोध हो चुका है। इसके बाद फिल्म से कुछ सीन हटाए गए हैं और फिर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के बाद फिल्म को 17 जनवरी को रिलीज किया जा रहा है। एसजीपीसी ने फिल्म में सिखों की छवि खराब करने और इतिहास को गलत तरीके से पेश करने के आरोप लगाए हैं। एसजीपीसी की तरफ से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि अगर यह फिल्म रिलीज होती है, तो सिख समुदाय के बीच रोष और आक्रोश पैदा होगा। इसलिए, यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इस फिल्म को राज्य में रिलीज न होने दें। अगर यह फिल्म रिलीज होती है, तो शिरोमणि कमेटी इसका सख्त विरोध करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूथ काग्रेस के नवनिवार्चित जिला महासचिव प्रणव कृपाल व गढ़शंकर हलके के अध्यक्ष मनदीप सिंह को दी बधाई

गढ़शंकर: यूथ काग्रेस के जिला होशियारपुर का महासचिव चुने जाने पर प्रणव कृपाल व विधानसभा हलका गढ़शंकर का मनदीप सिंह मोयला को अध्यक्ष को चुने जाने पर गढ़शंकर में उनका जोरदार स्वागत किया और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सूचना के अधिकार पर कार्यशाला आयोजित : सूचना के अधिकार के अंतर्गत आने वाली अपीलों की सुनवाई को आने वाले समय में वर्चुअल माध्यम से किया जायेगा – एसएस गुलेरिया

बैजनाथ , 30 अक्तूबर : सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों एवं अधिनियम के प्रभावी रूप में क्रियान्वयन पर एसडीएम कार्यालय बैजनाथ में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता राज्य सूचना आयुक्त,...
article-image
पंजाब , हरियाणा

3 करोड़ की 450.9 ग्राम हेरोइन : पंजाब रोडवेज की बस में युवक से मिली

सिरसा। पंजाब रोडवेज की बस में सवार होकर सिरसा में हेरोइन सप्लाई करने आ रहे एक युवक को सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने 3 करोड़ की 450.9 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल कंडे सहित युवक ग्रिफ्तार : आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में पुलिस ने लिया

|गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को 518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल कंडे सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। इसके इलावा आरोपी का आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में...
Translate »
error: Content is protected !!