फैमिली वाक के प्रति शहर वासियों को जागरूक करने के लिए निकाली पैदल जागरूकता रैली

by

30 अक्टूबर तक सभी रजिस्ट्रेशन जरूर करवा ले-परमजीत सचदेवा
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   फिट बाइकर कलब की तरफ से 6 दिसंबर को करवाई जा रही सचदेवा स्टाकस फैमिली वाक के प्रति शहर वासियों को जागरूक करने के लिए कलब मैंबरों की तरफ से प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा की अगुवाई में शहर के अंदर पैदल जागरूकता रैली निकाली गई जो कि ग्रीन व्यू पार्क से शुरू होकर सैशन चौंक, घंटा घर चौंक, कनक मंडी चौंक, दोसहिरा ग्रांऊड से होती हुई शहर के अलग-अलग स्थानों तक पहुंची। इस दौरान मौजूद 80 के लगभग कलब मैंबरों की तरफ से दुकानदारों और राहगीरों को फैमिली वाक के प्रति जानकारी देते हुए उन्हे रजिस्ट्रेशन करवाने के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके परमजीत सचदेवा ने बताया कि 31 अक्टूबर तक शहर वासियों को इस वाक के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लेनी चाहिए क्योकि इसके बाद फीस बढ जाएगी, उन्होंने कहा कि कलब की तरफ से फैमिली वाक में हिस्सा लेने वाले लोगों के लिए 10 हजार के लगभग टी-शर्ट बनाई जा रही है, लोग अगर समय पर रजिस्ट्रेशन करवा ले तो सभी के ठीक साइज वाली ट्री शर्ट बनाने में हमे प्रेशानी नहीं होगी और हमारा मकसद है कि समय पर सभी भागीदारों तक टी-शर्ट पहुंचा दी जाए। परमजीत सचदेवा ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि यह फैमिली वाक एक पिकनिक की तरह है जिसमे परिवार के हर एक मैंबर को भाग लेना चाहिए। इस समय उन्होंने यह भी बताया कि फैमिली वाक में हिस्सा लेने वाले सबसे कम और सबसे ज्यादा आयू के भागीदार का विशेष सममान भी किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फिट बाइकर क्लब करेगा सचदेवा स्टॉक्स वॉकथॉन का आयोजन

छोटे बच्चों के लिए 5 किलोमीटर की साइक्लोथॉन भी होगी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : फिट बाइकर क्लब होशियारपुर 2 नवंबर 2025 को 5 किलोमीटर का सचदेवा स्टॉक्स होशियारपुर वॉकथॉन आयोजित करने जा रहा है, जो...
article-image
पंजाब

वादे कागजों तक सीमित, आंगनवाड़ी वर्कर सड़कों पर… 2 अक्टूबर को संगरूर में होगा बड़ा प्रदर्शन

मानदेय दोगुना करने का वादा पूरा करने, समय पर भुगतान और एनजीओ के जरिए राशन भेजने की तैयारी रोकने की मांग नवांशहर।आम आदमी पार्टी सरकार पर आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की मांगों को लगातार...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का किला ध्वस्त : 58,691 वोटों से आप के सुशील रिंकू ने कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत कौर चौधरी को हराया, शिरोमणी अकाली दल बसपा रहे थर्ड तो भाजपा चौथे नंबर पर

जालंधर : आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का किला ध्वस्त करते जालंधर लोकसभा सीट पर जबरदस्त जीत दर्ज की है। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर...
Translate »
error: Content is protected !!