फोक मीडिया दलों ने बताई सरकार की कल्याणकारी योजनाएं

by

कोविड सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन व वैक्सीन लगवाने का किया आहवान
ऊना 9 सितंबर : सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज पूर्वी कलामंच जलग्रां, नटराज कलामंच नादौन और आर.के. कलामंच चिंतपुर्णी के कलाकारों ने भड़ोलियां कलां, रायुपर सहोड़ां, हटली, जसाणा, ठठल और कुठियाड़ी में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कलाकारों ने बताया कि कंप्यूटर एप्लीकेशन व समवर्गी क्रियाकलापों में प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना शुरु की गई है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, एकल नारी, विधवा, दिव्यांग श्रेणी के लोगों, जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम हो, उन्हें विभिन्न कंप्यूटर कोर्स के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत 1350 रुपये प्रतिमाह प्रशिक्षण की फीस दी जाती है। दिव्यांग श्रेणी के लिए प्रशिक्षण फीस 1500 रुपये दी जाती है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु को एक हजार रुपये प्रतिमाह प्रशिक्षाणार्थी छात्रवृति जबकि दिव्यांग को 1200 प्रतिमाह कीे दर से प्रशिक्षणार्थी छात्रवृति प्रदान की जाती है। सांस्कृतिक दलों ने इसके अलावा हिमकेयर योजना, सहारा योजना, गृहिणी सुविधा योजना, आवास योजनाओं सहित अन्य योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान कलाकारों ने लोगों से कोविड-19 से प्रति सजग व सुरक्षित रहने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पूरी ईमानदारी से पालन करंेे। हमेशा मास्क लगाकर रखें, निर्धारित सामाजिक दूरी बना कर रखें, हाथों की सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे कोविड वैक्सीनेशन अभियान में आगे आकर कोविड का टीकाकरण अवश्य करवाएं ताकि शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को जल्दी से जल्दी हासिल किया जा सके।
इस अवसर पर रायपुर सहोड़ां के प्रधान रोहित कुमार व उपप्रधान हरजीत सिंह, भड़ोलियां कलां की प्रधान मनजीत कौर व उपप्रधान पंकज वशिष्ट, हटली के प्रधान स्वर्ण सिंह व उपप्रधान सुरेन्द्र हटली, जसाणा की प्रधान अनिता देवी व उपप्रधान सूरम सिंह सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुराग चन्द्र शर्मा ने DC कुल्लू का पदभार संभाला …सरकार की योजनाओं धरातल पर उतारना प्राथमिकता : DC अनुराग चन्द्र शर्मा

एएम नाथ।  कुल्लू, 18 फरवरी : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2016 बैच के अधिकारी अनुराग चन्द्र शर्मा ने बुधवार को उपायुक्त कुल्लू के रूप में पदभार सम्भाल लिया है। उनके कुल्लू आगमन पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दियोटसिद्ध में की मेलों की तैयारियों की समीक्षा : चैत्र मास मेलों के प्रबंधों में न रहे कोई कमी: DC अमरजीत सिंह

दियोटसिद्ध 13 फरवरी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 13 मार्च से 14 अपै्रल तक आयोजित किए जाने वाले चैत्र मास मेलों की तैयारियां शुरू कर दी गई...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

महासंघ का राज्य स्तरीय स्थापना दिवस : समय-समय पर कर्मचारियों के देय लाभ जारी कर रही प्रदेश सरकार, प्रदेश के विकास में कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान : यादविन्दर गोमा

रोहित राणा ।  मंडी, 20 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 59वां राज्य स्तरीय स्थापना दिवस आज मंडी में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविन्दर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में शिक्षा मंत्री का दौरा पूरी तरह फ्लॉप : जय सिंह

कहा, मंत्री 3 दिनों का दौरा कर जिला को बिना कुछ दिए खाली हाथ लौटे गए भाजपा कार्यकाल में स्वीकृत राशि से बने भवनों का उद्घाटन कर गए शिक्षा मंत्री एएम नाथ। चम्बा :...
Translate »
error: Content is protected !!