बजट में जनता के लिए कुछ नहीं – गारंटियों पर सरकार फेल : राजीव बिन्दल

by
रोहित जसवाल। शिमला, 17 मार्च । हिमाचल प्रदेश के वित्त वर्ष 2025-26 के बजट पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इसे जनता के लिए शून्य बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने तीसरे बजट में विकास के लिए कुछ नहीं रखा।
डॉ. बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री के अनुसार बजट का 76 फीसदी हिस्सा वेतन, पेंशन, ब्याज और देय राशियों में चला जाएगा जबकि सिर्फ 24 फीसदी पूंजीगत व्यय के लिए बचेगा। ऐसे में सरकार जनता के लिए कुछ नया नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में केवल 2022 से पहले की सरकार को कोसने का काम किया गया, लेकिन वर्तमान सरकार के बढ़ते कर्ज और उसकी उपयोगिता पर कोई स्पष्टता नहीं दी गई।
भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाल ही में हिमाचल में दिन-दहाड़े गोलीबारी की घटनाएं हुईं, लेकिन सरकार ने बजट में इस पर कोई चर्चा नहीं की। इसके अलावा 1200 स्कूलों और 1600 सरकारी संस्थानों को बंद करने के फैसले पर भी कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने हिमकेयर और आयुष्मान जैसी कल्याणकारी योजनाओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार योजनाओं के नाम बदलकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले युवाओं को 5 लाख रोजगार और सरकारी क्षेत्र में 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन बजट में इसका कोई उल्लेख नहीं है। 1500 रुपये प्रतिमाह देने की गारंटी भी पूरी नहीं हुई, क्योंकि इसमें ‘पात्र’ शब्द जोड़कर केवल कुछ लोगों तक सीमित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 100 रुपये प्रति लीटर दूध खरीदने का वादा किया था, लेकिन तीन साल बाद भी किसान उम्मीद ही लगाए बैठे हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों, छोटे कर्मचारियों और बेरोजगार युवाओं के लिए भी इस बजट में कुछ नहीं है। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि सरकार पर्यटन, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा की अधिकांश योजनाओं में केंद्र की मदद से मिल रहे फंड को अपना बताने में लगी है। केवल भाजपा सरकार पर हमला करने और योजनाओं का नाम बदलने तक ही यह बजट सीमित है।
             उन्होंने कहा कि यह बजट हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ धोखा और अन्याय है। युवाओं, किसानों और बहनों को ठगने वाला बजट है। हिमाचल की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे प्रदेश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का मामले में करीब डेढ़ लाख लोग इस फ्रॉड की चपेट में आ चुके : डीजीपी संजय कुंडू ने क्रिप्टो करेंसी का घोटाला छोटा नहीं बल्कि बहुत बड़ा बताया मामला

शिमला : हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का मामले में करीब डेढ़ लाख लोग इस फ्रॉड की चपेट में आ चुके हैं।  क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले में दो आरोपी स्वीकार कर चुके हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों में हो रहा सर्वांगीण विकास : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ….शुक्रवार को उप मण्डल जुब्बल में दो विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया

एएम नाथ।  जुब्बल  :  जुब्बल के समीप डकैड़ में निर्माणाधीन शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (SIEMAT) के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्थान जुब्बल क्षेत्र में बनने वाला एक बड़ा और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से धर्मशाला के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की : खाली पड़े सरकारी कार्यालयों को धर्मशाला स्थानांतरित करने का किया आग्रह

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां कांग्रेस नेता देवेन्द्र जग्गी के नेतृत्व में धर्मशाला से आए प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से शिमला सहित विभिन्न स्थानों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

186.83 करोड़ रूपये के भारी बारिश से जिला ऊना में नुक्सान का आंकलन : सभी अधिकारी आपसी तालमेल और तत्परता के साथ करें पुनर्वास कार्य – मुकेश अग्निहोत्री

जिला में सड़क, पानी व बिजली की सभी योजनाएं बहाल – उप मुख्यमंत्री ऊना, 3 अगस्त – लोगों के कल्याण के लिए समर्पित प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर कर...
Translate »
error: Content is protected !!