बजट में सिर्फ़ बंदरबांट का काम किया गया- बजट से हिमाचल प्रदेश को कोई फायदा नहीं हुआ : प्रतिभा सिंह

by
एएम नाथ। शिमला : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 लिए बजट पेश किया. हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस बजट को निराशाजनक करार दिया है. प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस बजट में सिर्फ़ बंदरबांट का काम किया गया है।  इस बजट से हिमाचल प्रदेश को कोई फायदा नहीं हुआ।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि बिहार में इसी साल चुनाव होने हैं. ऐसे में लोक लुभावने वादे करने के लिए बिहार के लिए ही घोषणा की गई हैं. प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस तरह का बजट दुर्भाग्यपूर्ण है।
‘यह बजट बेहद निराशाजनक : हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, ”इस बजट से जनता को निराशा हुई है. बिहार के चुनाव को ध्यान में रखते हुए बड़ी घोषणा की गई हैं. हिमाचल प्रदेश की दृष्टि से यह बजट बेहद निराशाजनक है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में साल 2023 में इतनी बड़ी आपदा आयी थी. कई लोगों की जान चली गई थी। हिमाचल प्रदेश सरकार लंबे वक़्त से आर्थिक मदद की मांग उठा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को उम्मीद थी कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की मदद करेगी, लेकिन इस बजट में भी हिमाचल प्रदेश को कोई मदद नहीं मिली है।
हिमाचल प्रदेश का नहीं हुआ है कोई फायदा
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि राज्य की से बागवानों को भी इससे बजट से निराशा ही हाथ लगी है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सेब बागवान लंबे वक़्त से विदेश से आने वाले सेब पर आयात शुल्क को सौ फ़ीसदी करने की मांग उठा रहे हैं. इस बजट में सेब बागवानों के लिए भी कोई बात नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट सभी के लिए निराशाजनक है और इससे हिमाचल प्रदेश का कोई फायदा नहीं हुआ है. प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश के कई किसान बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन करते रहे, लेकिन उनका भी बजट में कोई ख्याल नहीं किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कोरोना से सबसे अधिक फेफड़ों को पहुंचता है नुकसान, जिला प्रशासन लोगों को जागरूक करने के लिए छेड़ रहा अभियान

ऊना   : कोविड-19 के संबंध में लोगों में जागरुक करने के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस के संदर्भ में कुछ तथ्य जारी किए गए हैं। जिनके अनुसार कोरोना वायरस सबसे अधिक इंसान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोजगार पाने के लिए नही देने पड़ेंगे एजेंटों को पैसे : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

एचपीएसइडीसी प्रदेश के लोगों को देगा विदेश में कार्य करने का अवसर एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को विदेशों में नौकरी के अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्य कर...
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय अवार्ड 2023 के लिए 30 जुलाई तक करें आवेदन

ऊना, 22 जुलाई – राज्य स्तरीय शिक्षक अवार्ड 2023 के लिए आवेदन 30 जुलाई तक आमंत्रित किए गए हैं। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने जिला ऊना के सरकारी स्कूलों में कार्यरत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैडक्रॉस सोसाइटी ने 10 और टीबी मरीज लिए गोद, डीसी हेमराज बैरवा ने सौंपी पोषण किट्स

हमीरपुर 23 अक्तूबर। जिला हमीरपुर को टीबी मुक्त बनाने के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने एक बार फिर विशेष पहल करते हुए 10 टीबी रोगियों को गोद लेकर इनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा...
Translate »
error: Content is protected !!