बठिंडा ब्लास्ट केस की जांच में नया मोड़ : NIA ने की बड़ी कार्रवाई

by

बठिंडा : बठिंडा जिले के गांव जीदा में सितंबर माह में हुए धमाके की जांच में नया मोड़ आया है। बता दें कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) इस केस में नई कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

घटना से जुड़े एक बड़े अपडेट में एजेंसी ने जांच दायरा बढ़ाते हुए शुक्रवार को मुक्तसर जिले के हराज गांव में एक पंचायत सदस्य के घर पर छापेमारी की।

3 घंटे चली गहन पूछताछ

सूत्रों के अनुसार, जिस घर पर NIA ने रेड की, वह जीदा ब्लास्ट के मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह का मामा बताया जा रहा है। टीम ने लगभग तीन घंटे तक घर की बारीकी से तलाशी ली और परिवार के सदस्यों से विस्तृत पूछताछ की।

गुरप्रीत को विस्फोटक सामग्री कहां से मिली?

कौन लोग उसके संपर्क में थे?

इस मॉड्यूल में और कौन सक्रिय हो सकता है?

छानबीन के दौरान किसी भी तरह का संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ और न ही किसी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद टीम मौके से लौट गई।

गुरप्रीत के कट्टरपंथी लिंक पर जांच तेज

10 सितंबर को हुए धमाके में आरोपी गुरप्रीत सिंह बुरी तरह घायल हुआ था, जिसके चलते उसका दाहिना हाथ काटना पड़ा। उसके पिता भी विस्फोट में जख्मी हुए थे। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गुरप्रीत सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित हुआ था और वह संवेदनशील स्थानों पर हमले की योजना बना रहा था।

कई राज्यों में मिले विस्फोटकों से बढ़ी NIA की चिंता

हाल के हफ्तों में दिल्ली, फरीदाबाद और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद NIA इस केस को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला मान रही है। यही कारण है कि एजेंसी इस नेटवर्क की हर कड़ी खंगालने में जुटी हुई है, ताकि यह पता चल सके कि सामग्री की आपूर्ति कहां से हुई और क्या इस मॉड्यूल में और लोग भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

नेटवर्क की तलाश जारी

NIA अब इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रही है कि गुरप्रीत तक विस्फोटक किसने पहुँचाए और क्या कहीं कोई बड़ा मॉड्यूल सक्रिय है। एजेंसी इस पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए पंजाब से बाहर भी अपनी जांच का दायरा बढ़ा सकती है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी के नेपाल दौरे के पब वीडियों ने बढ़ाया सियासी पारा

दिल्ली :  नेपाल के निजी दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी के एक पब का वीडियो जम कर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक चीनी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। दावा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

यैस आई किल्ड हर.. बोला आफताब, युवती के 35 टुकड़े, निशानदेही से 10 बरामद, 18 दिन तक रोजाना रात 2 बजे जंगल में जाता था श्रद्धा के टुकड़े फेंकने

लिव इन पार्टनर ने किए युवती के 35 टुकड़े, निशानदेही से 10 बरामद, 18 दिन तक रोजाना रात 2 बजे जंगल में जाता था श्रद्धा के टुकड़े फेंकने दिल्ली। लिव इन पार्टनर आफताब द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शॉटगन से हुई शुभकरण की मौत, पुलिस की गोली से नहीं : किसान की मौत केस में एफएसएल रिपोर्ट के हवाले से हाई कोर्ट का बड़ा खुलासा

चंडीगढ़  :  किसान आंदोलन के दौरान 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस के साथ टकराव में मारे गए प्रदर्शनकारी किसान शुभकरण सिंह की मौत के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra’s Allied Health

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 3 ; The Department of Allied Health Sciences at Rayat Bahra Management College organized an educational tour to the renowned Shriman Hospital in Jalandhar, aimed at enhancing students’ practical understanding of healthcare...
Translate »
error: Content is protected !!