बड़े आंदोलन की प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी चेतावनी : मोर्चा अब रिटायर्ड टीचर संभालेंगे

by
एएम नाथ। शिमला ::  राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर करने की चेतावनी दी है। संघ का क्रमिक अनशन आठवें दिन में प्रवेश कर गया। सेवानिवृत शिक्षकों का भी उन्हें समर्थन मिला है। बीते रोज क्रमिक अनशन पर सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक बैठे थे।
                       राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व में दो बार अध्यक्ष रहे देवेंद्र केवल राज्य महासचिव रह चुके महेश शर्मा राज्य प्रेस सचिव रह चुके शिवदत्त शर्मा और कार्यालय सचिव का कार्य कर चुके खुशहाल ठाकुर शामिल थे। चारों पदाधिकारी शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।   पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र केवला ने बताया कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के इस आंदोलन में समस्त सेवानिवृत्ति प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ हैं और बड़ी से बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।
                     उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा के लिए निदेशालय पूर्व में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष स्व. सरदार अवतार सिंह और उनकी टीम के बहुत बड़े संघर्ष के उपरांत प्राप्त संपत्ति है जिसे प्राथमिक शिक्षक संघ अपनी धरोहर समझता है।
पूर्वजों की इस धरोहर को किसी भी स्थिति में मिटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा के लिए एक बहुत ही व्यवस्थित ढांचा तैयार किया गया है जिसे प्राथमिक शिक्षकों ने 40 से अधिक वर्षों तक अपने खून पसीने से सींचा है जिसकी रक्षा करना प्राथमिक शिक्षक संघ का कर्तव्य है।
     उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से पूर्व प्राथमिक शिक्षा और प्राथमिक शिक्षा के 10000 स्कूलों के लिए अलग से प्राथमिक शिक्षा निदेशालय गठित करने व खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी केंद्रीय मुख्य शिक्षक मुख्य शिक्षक प्रमोशन को यथावत रखते हुए समस्त प्रशासनिक नियंत्रण व संचालन की व्यवस्था पूर्व की तरह बनाए रखने की मांग की। प्राथमिक शिक्षा के लिए पहले से चल रहे क्लस्टर सिस्टम को और मजबूत करने पर बल दिया। प्राथमिक स्कूलों की बंद की गई राज्य स्तर तक की खेलों को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की अपील की।
                  प्राथमिक स्कूलों में हजारों की संख्या में रिक्त चल रहे जेबीटी के पदों को भरने नर्सरी टीचर्स की नियुक्ति करने तथा प्राथमिक शिक्षकों के समस्त लंबित वित्तीय मामलों को शीघ्र हल करने को कहा। यदि सरकार और शिक्षा विभाग इन मांगों पर समय रहते उचित कार्यवाही नहीं करता है और प्राथमिक शिक्षकों पर की गई निलंबन व अन्य प्रकार की कार्यवाही को वापस नहीं लिया जाता तो राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ संघर्ष को और तेज करेगा जिसकी पूरी कमान सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक और पूर्व में प्राथमिक शिक्षक संघ के शीर्ष पदों पर रहे नेता संभालेंगे।
शनिवार को ये बैठे क्रमिक अनशन पर
शनिवार को मंडी जिला की कार्यकारिणी क्रमिक अनशन पर बैठी। इसमें सुनील ठाकुर, कश्मीर ठाकुर, शेष राम ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, बलदेव सिंह व नागेश कुमार क्रमिक अनशन में शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने के उद्देश्य से 5,000 करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांटीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

ढली में नवनिर्मित बस स्टैंड जनता को किया समर्पित एएम नाथ।  शिमला ;; मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में 13.25 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित ढली बस अड्डा जनता को समर्पित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने होली मेला मैड़ी में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

ऊना, 6 मार्च – जिला ऊना के अंब उपमंडल स्थित मैड़ी में चल रहे होली मेला का उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मेला परिसर क्षेत्र का दौरा कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवाई जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया कटौहड़ कलां में पौधारोपण

ऊना :10 अगस्त 2022- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कटौहड़ कलां स्थित गौशाला परिसर में आम का पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। चिंतपूर्णी मंदिर न्यास द्वारा संचालित इस गौशाला परिसर में आम,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्दियों में आग लगने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतू एडवाइजरी जारी : DC राघव शर्मा

ऊना, 25 नवम्बर – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं दण्डाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने सर्दियों के मौसम को मध्यनजर रखते हुए एडवाजरी जारी की है। सर्दी के मौसम में कार्यालयों में आग...
Translate »
error: Content is protected !!