बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश : पायलट समेत छह लोगों की मौत

by

चमोली के हाथी पर्वत क्षेत्र में हुआ हादसा; सभी शव बरामद, पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की टीमें बचाव अभियान में जुटीं

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया। चार धामों में प्रमुख बदरीनाथ धाम से फाटा लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का सिविल हेलीकॉप्टर हाथी पर्वत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे। हादसे में सभी छह लोगों की मौत हो गई और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पवार के अनुसार, दुर्घटना में पायलट सहित सभी छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र से शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाने का काम जारी है।

हेलीकॉप्टर में पायलट हिमांशु के अलावा पांच यात्री सवार थे। यात्रियों की पहचान प्रथापा, अरुण सालुंके, शंकरगौड़ा वीजी, सुधीर के और एचएस नागाराजा के रूप में हुई है। सभी यात्रियों के बेंगलुरु का निवासी होने की जानकारी सामने आई है।

हेलीकॉप्टर से निकलता दिखाई दिया धुआं

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, सेना के सिग्नल सेंटर की टीम ने हेलीकॉप्टर से धुआं निकलते देखा था। इसके बाद हेलीकॉप्टर तेजी से नीचे की ओर आता दिखाई दिया। कुछ ही देर में यह हाथी पर्वत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बर्फबारी से बचाव अभियान प्रभावित

दुर्घटनास्थल के आसपास की पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर के चट्टान से टकराने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। हेलीकॉप्टर की अंतिम लोकेशन जोशीमठ के चाई गांव के पास मिली थी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 5 खनन पड़ताल चौकियां स्थापित होने से गैर कानूनी गतिविधियों पर लगाम कसने में मदद मिलेगी : बिक्रम ठाकुर

राज्य में अवैध खनन के विरुद्ध हो रही कड़ी कार्रवाईः ऊना – हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथड़ी में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल...
article-image
पंजाब

अकाल तख्त के सचिवालय पहुंची रूप कौर संधू : पंजाब के डीजीपी से मांगी सुरक्षा, कहा—पीड़ित अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को सौंपना चाहती हैं सबूत

अमरजीत सिंह चावला से जुड़े दुष्कर्म मामले में पीड़ित महिलाओं को धमकियां मिलने का आरोप अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला से जुड़े दुष्कर्म मामले में श्री अकाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने 2 फिल्म एक्ट्रेसस को लिया हिरासत में, राजद्रोह के लगे आरोप

नई दिल्ली : बांग्लादेशी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर दो एक्ट्रेसस को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों एक्ट्रेस का नाम मेहर अफरोज शॉन और सोहाना सबा है। बताया जा रहा है कि पुलिस...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

क्रास फायरिंग पुलिस व गैंगस्टरों में : दो पकड़े, तीन भागने में कामयाब

अमृतसर। स्थानीय छेहर्टा एरिया के नारायणगढ़ में 40 फीट रोड पर सूचना के आधार पर गैंगस्टर पकड़ने गई पुलिस ने पांच गैंगस्टरों ने क्रास फायरिंग कर दी। जिसके बाद दो गैंगस्टर एक घर में...
Translate »
error: Content is protected !!