बदले चरणजीत चन्नी के सुर : दिल्ली में तीन घंटे की बैठक के बाद…कहा राहुल गांधी ही हमारे लीडर, पार्टी से ऊपर कुछ नहीं

by

चंडीगढ़।  पंजाब कांग्रेस में चल रहे  घमासान के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आह  को तेवर बदल गए हैं। हाईकमान के फैसले के खिलाफ आवाज उठा रहे चरणजीत सिंह चन्नी की  संगठन के  जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल के साथ दोपहर बाद इंदिरा भवन में अहम बैठक हुई है। इस बैठक में सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, परगट सिंह, राणा गुरजीत सिंह और विजय इंदर सिंगला मौजूद थे। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पद से हटाने पर अड़े चरणजीत सिंह चन्नी फिलहाल बैकफुट पर आ गए हैं। केसी वेणुगोपाल से मिलकर निकले तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ही उनके लीडर हैं। उन्होंने कहा कि हाईकमान के फैसले का सम्मान करते हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी में ऑल इज वेल है। उन्होंने कहा कि उनके लिए पार्टी से ऊपर कुछ नहीं है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि हाईकमान ने चन्नी को स्प्ष्ट कर दिया है कि उनके फैसले में कोई बदलाव नहीं होगा।पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने भी बुधवार को केसी वेणुगोपाल से बातचीत कर स्पष्ट किया था कि हाईकमान का फैसले में बदलाव नही होगा उन्होंने कहा था कि यह कोई गुड्डे गुड़ियों का खेल नहीं है। आज की बैठक के बाद उम्मीद की जा रही है कि पंजाब कांग्रेस नेताओं को हाईकमान के फैसले को स्वीकार करना ही होगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अधिकारी रोजाना चैक करें अपना शिकायत पोर्टल : पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का तुरंत किया जाए निपटारा: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 20 दिसंबर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले के सभी विभागों के प्रमुखों को हिदायत देते हुए कहा कि वे अपने-अपने पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का तुरंत निपटारा करें और रोजाना पी.जी.आर.एस पोर्टल...
पंजाब

20 ग्राम हेरोईन सहित दो ग्रिफतार

होशियारपुर।  सीआईए स्टाफ को दूसरी बड़ी कामजाबी मिली जब उन्होंने दो और नशा तस्करों काबू कर उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की । सीआईए स्टाफ के इंचार्ज शिव कुमार ने बताया के...
article-image
पंजाब

बेटी को जन्म देने पर महिला को जिंदा जलाया : पति गिरफ्तार, ससुराल वालों की तलाश जारी

लुधियाना  :  लुधियाना में दरिंदगी की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसमें ससुराल वालों ने बेटी को जन्म देने पर बहू को जिंदा जला दिया। उसे गंभीर हालत में दयानंद मेडिकल कॉलेज में...
article-image
पंजाब

मोहाली का वेरका मिल्क प्लांट बना गुणवत्ता का प्रतीक: बिक्रम सिंह माहल

मोहाली/दलजीत अजनोहा : वेरका मिल्क प्लांट मोहाली के जनरल मैनेजर बिक्रम सिंह माहल ने जानकारी दी कि प्लांट बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है और पंजाब के डेयरी सेक्टर में गुणवत्ता और ग्राहक सेवा का...
Translate »
error: Content is protected !!