बद्दी नगर निगम में फर्जी मतदाता पंजीकरण का मुद्दा उठाया, उच्च न्यायालय जाने की चेतावनी

by

हंसराज चंदेल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सोलन को सौंपा ज्ञापन

बद्दी, 22 जून (तारा) : हिमाचल भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं दून किसान मोर्चा के प्रभारी हंसराज चंदेल ने बद्दी नगर निगम क्षेत्र में बाहरी राज्यों के व्यक्तियों के कथित अवैध एवं फर्जी मतदाता पंजीकरण को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के नाम उपायुक्त सोलन के माध्यम से एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है। हंस राज चंदेल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया गया है कि नगर निगम के विभिन्न वार्डों में नियमों के विपरीत मतदाता बनाए जाने के प्रयास हो रहे हैं, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी संदिग्ध मतदाता आवेदनों की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए तथा जो आवेदन नियमों के विरुद्ध पाए जाएं, उन्हें तत्काल निरस्त किया जाए। साथ ही, जिन आवेदकों ने पहचान के रूप में आधार कार्ड प्रस्तुत किया है लेकिन उसमें दर्ज पता बद्दी नगर निगम क्षेत्र से बाहर का है, उनसे कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा सत्यापित शपथ-पत्र अनिवार्य रूप से लिया जाए कि उनका नाम किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।
हंसराज चंदेल ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ बीएलओ कथित रूप से दबाव में आकर बिना उचित सत्यापन के मतदाता पंजीकरण कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे मामलों की स्वतंत्र जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि हाल ही में पंचायत चुनावों में मतदान कर चुके कुछ लोग अब नगर निगम क्षेत्र में भी मतदाता बनने का प्रयास कर रहे हैं, जिसकी जांच आवश्यक है।
ज्ञापन में प्रमुख मांगों के तहत प्रत्येक आवेदक के वास्तविक निवास का भौतिक सत्यापन, वार्डवार मतदाता संख्या की विशेष समीक्षा, बीएलओ की कार्यप्रणाली की जांच, 14 दिनों के भीतर संदिग्ध आवेदनों का निपटारा तथा क्षेत्र की जनसांख्यिकीय संरचना को प्रभावित करने वाले कथित फर्जी पंजीकरणों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की गई है।

वर्ष 2015 में भी उठाया था हंसराज ने मामला

चंदेल ने ज्ञापन में वर्ष 2015 का उल्लेख करते हुए कहा कि तत्कालीन नगर परिषद बद्दी में भी फर्जी मतदाता बनाए जाने का मामला सामने आया था, जिसके बाद न्यायालय के हस्तक्षेप और सत्यापन अभियान में बड़ी संख्या में कथित फर्जी मतदाता प्रविष्टियां हटाई गई थीं। उन्होंने निर्वाचन आयोग से इस बार समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
ज्ञापन के अंत में चेतावनी दी गई है कि यदि शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा और जनहित में मामले को न्यायालय के समक्ष उठाने पर विचार किया जाएगा।

निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि ज्ञापन मिला है और मामले की उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

फोटो कैप्शन।
नगर निगम बद्दी में जाली वोट बनाने पर हंसराज चंदेल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सोलन को ज्ञापन देते हुए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ऑक्सीजन सिलेंडर स्टोर करने पर रोक, रविवार तक एसडीएम के पास जमा करने होंगे सिलेंडरः डीसी जिला प्रशासन की अनुमति के बिना ऑक्सीजन सिलेंडरों की आवाजाही पर भी लगा प्रतिबंध

ऊना – कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने घर या किसी अन्य स्थान पर ऑक्सीजन सिलेंडर स्टोर करने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में आदेश जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी

सोलन  : ज़िला सोलन की विभिन्न ग्राम पंचायतों में नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन नरेन्द्र कुमार धीमान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा मर्डर केस – महिला ने पति के साथ मिलकर बहन के पति की ली जान

चंबा. :  चंबा के चुराह क्षेत्र के भरनोटी गांव में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी बहन के पति की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुरालगढ़ के जंगल मे 14 वर्षीय नाबालिग युवती का जला हुया शव पुलिस ने बरामद

गढ़शंकर l  गांव खुरालगढ़ के जंगल मे 14 वर्षीय नाबालिग युवती का जला हुया शव पुलिस ने बरामद किया है। सिटी थाना नवांशहर की पुलिस एसएचओ अवतार सिंह की अगुआई में देर शाम जिला...
Translate »
error: Content is protected !!