बद्दी-पिंजौर एनएच-105 के टेंडर में लगातार देरी पर श्री राम सेना लोकतांत्रिक और जनहितकारी तरीके से आंदोलन करेगी : टेंडर लगातार 9 वीं बार भी नहीं खुला

by

बद्दी 13 फरवरी (तारा) : बद्दी-पिंजौर एन.एच-105 के टेंडर में हो लगातार देरी पर श्री राम सैना ने जनहित में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द इसका टेंडर नहीं हुआ तो राम सेना क्षेत्र की सभी सामाजिक संस्थाओं एवं औद्योगिक संस्थानों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान श्री राम सेवा के संयोजक राजेश जिंदल ने बताया कि बद्दी–पिंजौर एनएच-105 का टेंडर लगातार 9वीं बार भी नहीं खुल पाने से क्षेत्र की जनता में भारी रोष है। यह मार्ग बी.बी.एन. क्षेत्र की जीवनरेखा है, जिस पर प्रतिदिन उद्योग, व्यापार, स्कूल-कॉलेज, मरीजों की आवाजाही और आम नागरिकों का आवागमन निर्भर करता है। बार-बार टेंडर प्रक्रिया विफल होने से सड़क की दुर्दशा, दुर्घटनाओं का खतरा, जाम, धूल-प्रदूषण और आर्थिक नुकसान लगातार बढ़ रहा है।

श्री राम सेना स्पष्ट करना चाहती है कि अब जनता को केवल आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए। उन्होंने कहा कि
यदि 19 फरवरी को भी टेंडर प्रक्रिया नहीं खुलती/आगे नहीं बढ़ती, तो श्री राम सेना क्षेत्र की जनता, व्यापारी संगठनों, उद्योग प्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर बड़ा जन आंदोलन करेगी। इससे पहले उन्होंने प्रशासन के सम्मुख कुछ अपनी मांगे रखी है जिनमें मुख्य रूप से बद्दी–पिंजौर एनएच-105 के टेंडर की स्थिति पर तत्काल सार्वजनिक स्पष्टिकरण जारी किया जाए , टेंडर खोलने की अंतिम तिथि, प्रक्रिया और कार्यारंभ की समय-सीमा लिखित रूप में घोषित की जाए ,स्थायी निर्माण कार्य शुरू होने तक अंतरिम मरम्मत, गड्ढा-मुक्ति और ट्रैफिक सुरक्षा के विशेष उपाय तुरंत लागू किए जाएं , जनता, उद्योग और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक बुलाकर जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने कहा कि श्री राम सेना लोकतांत्रिक और जनहितकारी तरीके से आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की निष्क्रियता और देरी पर होगी। अब बीबीएन की जनता अपने अधिकार के लिए निर्णायक आवाज उठाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाषा विभाग द्वारा स्मार्ट स्कूल नसराला में शानदार नाटक कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने मिमिक्री का प्रदर्शन कर दर्शकों को खूब हंसाया

होशियारपुर, 19 अक्टूबर: भाषा विभाग, पंजाब, पटियाला के दिशानिर्देशों के तहत, जिला भाषा कार्यालय होशियारपुर ने भाषा मंच सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल नसराला के सहयोग से एक अद्भुत नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 330 पदों के लिए साक्षात्कार, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

धर्मशाला, 25 नवम्बर। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा महिला व पुरुष श्रेणी के 330 पद सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के भरे जाने हैं। उन्होंने...
article-image
पंजाब

कांग्रेसी कहते थे, हमें पकड़ लें : अब उन्हें पकड़ा गया है, तो कहा जा रहा है कि क्यों पकड़ा गया

पूर्व कैबिनेट मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसी नेताओं में रोष लुधियाना :23 अगस्त : दाना मंडी टैंडर घोटाले में विजिलैंस लुधियाना रेंज की टीम ने कल देर सायं पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जहां से 11 लोग लापता हुए वहां नहीं मिली फौरी राहत : जयराम ठाकुर

खतरनाक रास्तों से 05 किमी पैदल चलकर प्रभावित गांव डेजी पहुंचे जयराम ठाकुर दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह लगने वाली जगह के दृश्य अब दिल दहलाते हैं आपदा राहत के कामों में बहुत तेजी...
Translate »
error: Content is protected !!