बद्दी में ड्रग विभाग ने पकड़ा नकली दवाएं बनाने का गिरोह : लाखों की संख्या में दवाइयां बरामद

by

नालागढ़। हिमाचल के सोलन स्थित औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने नकली दवा बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपी की पहचान मोहित बंसल पुत्र विनोद बंसल निवासी आगरा के रूप में हुई है। जो कि नामी कंपनियों के नाम पर बद्दी में दवा बनाकर बेचने का काम करता था। मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य लोगों को भी पकड़ा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों का आगरा में मेडिकल स्टोर भी है। जहां पर इन दवाओं को बेचा जाता था। जानकारी के अनुसार बद्दी बैरियर पर ड्रग विभाग की टीम ने यूपी नंबर की क्रेटा कार को पकड़ा। जिसमें नकली दवाइयां ले जाई जा रही थीं। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह की अगुवाई में बनी टीम ने यह सफलता हासिल की है। अब टीम आरोपियों को दवा कंपनी के बारे में पूछताछ कर रही है।
इन कंपनियों के नाम पर बना रहे थे नकली दवाइयां

ड्रग विभाग ने कार से नकली दवा व आरोपियों को हिरासत में लिया। जिनकी निशानदेही पर बरोटीवाला मार्ग सिक्का होटल के समीप से गोदाम भी बरामद किया है। जिसमें लाखों की संख्या में दवाइयां बरामद की गईं। आरोपी यूएसवी प्राईवेट लिमिटेड की दवा रोजोवैक्सटीन हार्ट की दवा। सिप्ला कंपनी की मोंटेयर-10 जो कि कोरोना वायरस में गले में एलर्जी की दवा। इपका लैब कंपनी की जीरोडोल पेन किलर आदि दवाएं नकली बना रहे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पी.डी. बेदी आर्य स्कूल का पांचवीं का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर, 7 अप्रैल : पी.डी. बेदी सीनियर सेकेंडरी आर्य स्कूल गढ़शंकर का पांचवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परिणाम में सभी छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर की सुनीता देवी ने जमीन न होने पर घर की छत पर पनीरी उगाने का कार्य किया शुरू : सालाना कर रही कमाई 3.50 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई

केवल पांचवी पास सुनीता देवी कई पुरस्कारों से हो चुकी हैं पुरस्कृत मंडी : कवि सोहन लाल द्विवेदी की लिखी कविता कि यह पंक्तियां ‘‘लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल में श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ करवाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दोआबा पब्लिक स्कूल, दोहलरो-माहिलपुर में मैनेजिंग डायरेक्टर हरजिंदर सिंह  के नेतृत्व में आज शहीदी दिवस के पावन अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की कृपा से श्री सुखमणि साहिब जी के...
Translate »
error: Content is protected !!