बद्दी में पुलिस ने 56 पेटी शराब के साथ एक ग्रिफ्तार

by

बद्दी, 17 अप्रैल  । जिले के औधोगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने किराए के कमरे से चलाए जा रहे अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है । इस संदर्भ में मुख्य आरोपी को 56 पेटी शराब के साथ हिरासत में लिया है । बद्दी पुलिस को मंगलवार शाम करीब 7 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बद्दी के अंतर्गत संढोली क्षेत्र में किराए के कमरे में अवैध शराब का जखीरा मौजूद है । इस धंधे में संलिप्त व्यक्ति किराए के कमरे से अवैध शराब बेचने का कारोबार कर रहा है । पुलिस ने टीम का गठन कर छापा मारा और कमरे से 56 पेटी शराब बरामद की गई ।

बद्दी पुलिस थाना प्रभारी राकेश राय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनप्रीत पुत्र गुरुचरण किराए के कमरे में अवैध शराब की तस्करी करता है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर वहां मौके से अवैध शराब की 56 पेटी हिमाचल प्रदेश में बिक्री मार्का बरामद की गई है । उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच अमल में लाई जा रही है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेप का हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पर मामला दर्ज : सरकारी नौकरी का झांसा देकर बनाए संबंध, हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल का नाम भी शामिल

चंडीगढ़ : हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और फेमस सिंगर रॉकी मित्तल के लिए मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. दरअसल, हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कसौली थाना में उनके और सिंगर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भट्ठा कालोनी मुकेरियां में पिछले 6 माह से पेयजल की समस्या, जनहित में खन्ना ने मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाया मामला : आम आदमी पार्टी सरकार की सुस्त चाल, पंजाब की जनता बेहाल : खन्ना 

होशियारपुर 30 सितंबर :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भट्ठा कालोनी मुकेरियां में पिछले 6 माह से पेयजल की समस्या से परेशान लोगों की आवाज को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

 सैसोंवाल में अधूरे पड़े डंगे का काम शुरू

 हरोली । ग्राम पंचायत सैंसोवाल के वार्ड नं. 3 लंबे समय से अधूरे पड़े डंगे का काम नई पंचायत द्वारा पहल के आधार पर शुरू किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान नरदेव सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने माँ बगलामुखी माता मंदिर में शीश नवाया

कण्डाघाट : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग के माँ बगलामुखी माता...
Translate »
error: Content is protected !!