बरनोह में 6 मई को होगा निशुल्क एंटी रैबीज़ वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

by
ऊना :  आंचलिक पशु अस्पताल बरनोह में 6 मई को निशुल्क एंटी रैबीज़ वैक्सीनेशन तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश भट्टी ने बताया कि कैंप का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा, जिसमें पालतू कुत्तों के साथ-साथ आवारा कुत्तों का भी टीकाकरण किया जाएगा। आवारा कुत्तों के लिए काम करने वाली कुछ एनजीओ इन्हें कैंप में लेकर आएंगी, जहां पर इनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
डॉ. भट्टी ने कहा कि कैंप में कुत्तों को कीड़े मारने की दवा भी प्रदान की जाएगी तथा उनके स्वास्थ्य की जांच भी कराई जा सकेगी। कैंप में स्पेशलिस्ट पशु चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी, जो कुत्तों के स्वास्थ्य की जांच करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कनाडा में भारतीय प्रवासियों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं : राज्य का भ्रमण और निवेश करने का दिया आमंत्रण

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कनाडा के ओटावा स्थित ऐतिहासिक संसद हिल पर आयोजित कुल्लू दशहरा के भव्य समारोह के अवसर पर एक विशेष वीडियो संदेश के माध्यम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों को किराये हेतु सरकार ने जारी किए 8.97 करोड़ : घरों के पुनर्निर्माण के लिए 141.61 करोड़ की पहली किस्त जारी

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों जिनके मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गए या रहने योग्य नहीं रहे उनकोे राहत प्रदान करने के उद्देश्य से किराये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धंधड़ी में महिलाओं ने सीखी केंचुआ खाद बनाने की विधि

ऊना, 20 जनवरी: पीएनबी आरसेटी ऊना द्वारा धंधड़ी में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिवर को आयोजन किया गया। शिविर में स्वयं सहायता समूह की 25 महिलाओं को दूध उत्पादन व केंचुआ खाद बनाने बारे में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की युवती की मौत : दोस्त के साथ कुल्लू घूमने गई थी आई : युवती के दोस्त के बयान दर्ज, पुलिस मामले की जांच कर रही

भुंतर  :  भुंतर के पीपलागे में किराये के कमरे में रह रही पंजाब की युवती की मौत हो गई है। 22 वर्षीय युवती 23 दिसंबर को एक दोस्त के साथ घूमने आई थी। नेरचौक...
Translate »
error: Content is protected !!