बरसी के दौरान बेअदबी का मामला : चाचा-भतीजा समेत चार आरोपी गिरफ्तार

by

बरनाला। पंजाब के बरनाला में ऐतिहासिक गांव ठीकरीवाला में अमर शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला की वार्षिक बरसी के दौरान हुई बेअदबी की घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया था। इस मामले में बरनाला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चाचा-भतीजा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर साजिश का खुलासा किया है।

घटना के बाद गांववासियों और पंथक संगठनों में भारी रोष था, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज की। डीएसपी सतवीर सिंह बैंस ने बताया कि 21 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि 18, 19 और 20 जनवरी 2026 को आयोजित बरसी कार्यक्रम के दौरान 19 जनवरी की रात गांव में गुटका साहिब के हिस्से बिखेरे गए। जांच में सामने आया कि जगवीर सिंह निवासी ठीकरीवाला, जो गूंगा-बहरा है, और उसका रिश्तेदार रणदीप सिंह निवासी सुल्तानपुर जिला संगरूर इस कृत्य में शामिल थे। दोनों ने रात करीब 10.30 बजे गांव की गलियों में गुटका साहिब के हिस्से फैलाए और कुछ ग्रामीणों को भी ये हिस्से दिए, ताकि अगले दिन बरसी में आने वाले संगतों का गुस्सा भड़के और गांव का माहौल खराब हो।

थाना सदर की पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें जगवीर सिंह और रणदीप सिंह द्वारा गलियों में गुटका साहिब के हिस्से बिखेरते हुए स्पष्ट दिखाई दिए। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर 23 जनवरी को कुलदीप सिंह निवासी ठीकरीवाला को भी गिरफ्तार किया गया, जिसे इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड बताया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि कुलदीप सिंह का गांव की गुरुद्वारा कमेटी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने रिश्तेदार रणदीप सिंह को बरसी के दिन बुलाया और फिर जगवीर सिंह को, जो उसकी भाषा समझता था, पूरी तरह “ट्रेनिंग” देकर इस कृत्य को अंजाम देने के लिए भेजा। आरोप है कि गुटका साहिब के हिस्से एक प्रचारात्मक फ्री स्टाल से प्राप्त किए गए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को शुक्रवार को बरनाला अदालत में पेश किया। प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच जारी है तथा धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में कांग्रेस ही दे सकती है अनुभवी सरकार- मनीष तिवारी

रूपनगर, 17 फरवरी : पंजाब में कांग्रेस ही अनुभवी सरकार दे सकती है। यह बात श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने आज यहां रूपनगर प्रेस क्लब में ‘मीट दा प्रेस” कार्यक्रम के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार

भगवंत मान और केजरीवाल ने नशों के खिलाफ लड़ाई में लोगों का सहयोग मांगा – राज्य में फैली नशों की समस्या पिछली सरकारों की विरासत है: मुख्यमंत्री

जलालपुर (होशियारपुर), 17 मई :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज लोगों से अपील की कि राज्य से नशों के बीजों का...
article-image
पंजाब

कोहरे और कड़ाके की ठंड का पंजाब में कहर : IMD ने कई इलाकों में दी चेतावनी

चंडीगढ़: पंजाब में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से ठंडी हवाओं के चलते सर्दी और बढ़ गई है। सुबह और रात के समय तेज ठंडी हवाओं के साथ घना...
article-image
पंजाब

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की प्रचंड जीत : विपक्ष का सफाया …आप ने 937 वार्डों में की जीत दर्ज, कांग्रेस ने 376 की जीत दर्ज

शिरोमणि अकाली दल ने 189 वार्डों और भाजपा ने 167 में की जीत दर्ज निर्दलीय जीत गए 248 वार्ड चंडीगढ़: पंजाब निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते...
Translate »
error: Content is protected !!