बरोटीवाला कालेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन : नए छात्रों को शैक्षणिक व्यवस्था से कराया परिचित

by

बीबीएन, 18 जुलाई (तारा) : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में कॉलेज में नए विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित करवाने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वातावरण, नियमों, पाठ्यक्रम तथा विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी देना था ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ .कुलदीप सिंह तथा उपस्थित शिक्षकों ने किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं, अनुशासन, परीक्षा प्रणाली और नियमित कक्षाओं के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया । शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मेहनत अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपनी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया ।
कार्यक्रम के दौरान डॉ श्याम सिंह ने विद्यार्थियों को एन्टी रेगिग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रो .विशेशर लाल ने स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी दी , जबकि प्रो.कृष्णा प्रकाश ने यूथ एबीसी के बारे में विद्यार्थियों को बताया | इसके साथ ही विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं क्लबों जैसे एनएसएस, एनसीसी, रेड रिबन क्लब, रोवर्स एंड रेंजर्स तथा खेलकूद गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की । इस कार्यक्रम से नए विद्यार्थी को महाविद्यालय की कार्य प्रणाली को समझने में काफी सहायता मिली । अंत में सभी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों का धन्यवाद किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन किया गया।
फोटो;
बरोटीवाला कालेज में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भाग लेते हुए नए विद्यार्थी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक में बंपर अपरेंटिस भर्ती : 5000 से ज्यादा वैकेंसी; जान लें कब से कर सकेंगे आवेदन

बैकिंग सेक्टर में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB में अपरेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने रामपुर में 53.96 करोड़ रुपये के किए लोकार्पण और शिलान्यास

एएम नाथ। रामपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला में रामपुर बुशहर में 53.96 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने 3.27 करोड़ रुपये की लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में हथियार कल्चर पर डीसी को दो टूक निर्देश….जिला में पनपते हथियार कल्चर को करें नेस्तनाबूद, कानून से खिलवाड़ करने वालों से पूरी कड़ाई से निपटें : मुकेश अग्निहोत्री

*उपमुख्यमंत्री ने हरोली खड्ड पर 4 करोड़ से बने ‘बो-स्ट्रिंग पुल’ का किया लोकार्पण* *बोले… हरोली विस में चल रहे सवा दो सौ करोड़ के सड़कों- पुलों के काम* रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 25...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपियों के खिलाफ मामला

पुनीत महाजन : चंडीगढ़/ जीरकपुर, 8 जून। जीरकपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर लोगों से कथित ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!