बर्खास्त पुलिसकर्मी अमनदीप कौर को विजिलेंस ने किया ग्रिफ्तार : आय से अधिक संपत्ति के मामले में

by

एनटीएफ द्वारा 17 ग्राम से अधिक नशे के साथ पकड़ी गई पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कर्मी अमनदीप कौर को सोमवार को विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में गिरफतार किया है।

गिरफ्तारी के समय अमनदीप के साथ एक पंजाबी महिला गायक बताई जा रही थी। विजिलेंस ने अमनदीप कौर की आय एवं खर्च के बारे में पिछले छह वर्ष से अधिक समय की जांच के बाद ही केस दर्ज किया है।

अप्रैल में पंजाब पुलिस की महिला कर्मी अमनदीप कौर को 17 ग्राम से अधिक नशे के साथ एएनटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे नौकरी से बरखास्त कर दिया गया था। करीब बीस दिन पहले ही वह इस मामले में अदालत से जमानत लेकर जेल से बाहर आई थी।

गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई थी जांच

विजिलेंस से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि जब अमनदीप कौर नशे के साथ पकड़ी गई थी, तभी विजिलेंस की ओर से उसकी आय एवं खर्च संबंधी जांच शुरू कर दी गई थी। सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस ने एक अप्रैल 2018 से लेकर 31 मार्च 2025 तक अमनदीप की आय एवं उसके खर्च संबंधी गहराई से जांच की तो पाया कि उसने अपनी आय से 31 लाख रुपये अधिक खर्च किए हैं।

सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस ने उसके खिलाफ थाना विजिलेंस में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि उसे सोमवार शाम तक अदालत में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तारी के समय अमनदीप के साथ थी एक पंजाबी महिला गायक

सूत्रों के अनुसार जब अमनदीप कौर सोमवार को गांव बादल एरिया में थी, तभी विजिलेंस की एक टीम अमनदीप को गिरफ्तार करने पहुंची। जब उसे गिरफ्तार किया गया तो उस समय उसके साथ एक पंजाबी महिला गायक थी। यह पंजाबी महिला गायक सिद्धू मूसेवाला के सबसे नजदीकियों में थी।

अमनदीप को मिला था इंस्टा क्वीन का नाम

जब महिला पुलिस कर्मी अमनदीप कौर को नशे के साथ गिरफ्तार किया गया था तो लोगों ने सोशल मीडिया पर उसके सभी वीडियो को शेयर करना शुरू कर दिया था। लोगों ने उसे इंस्टा क्वीन का नाम दे दिया था। उस समय अमनदीप के इंस्टाग्राम पर फाॅलोअर्स की संख्या अचानक बढ़ गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिन दिहाड़े दुकान पर फायरिंग ! बिना नंबर प्लेट बुल्ट मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोश युवकों ने फायर करने का किया प्रयास

नवांशहर : शहर के मूसापुर रोड़ पर बाबा बालक नाथ मंदिर की बैक साईड पर घनी आबादी वाले मोहल्ले में स्थित वर्मा कलेक्शन शॉप पर आज बिना नंबर प्लेट बुल्ट मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोश...
article-image
पंजाब

मर्डर : माहिलपुर पुलिस ने लोगों के खिलाफ धारा 103(1),115(2) और 3(5) के अंतर्गत किया मामला दर्ज

मामले की गहराई से जांच कर रहे : एसएचओ जयपाल माहिलपुर/दलजीत अजनोहा :  पुलिस थाना माहिलपुर की पुलिस की ओर से ज्योति जोशी पुत्र हरबंस लाल निवासी नूरपुर ब्राह्मणा के वयानों पर दो लोगों...
article-image
पंजाब

मनप्रीत बादल को प्लॉट खरीद मामले में 31 अक्टूबर को विजिलेंस ब्यूरो ने किया तलब

बठिंडा : विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी नेता मनप्रीत बादल को प्लॉट खरीद मामले में दूसरी बार समन उन्हें 31 अक्टूबर को विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा कार्यालय में तलब...
Translate »
error: Content is protected !!