बर्फबारी के चलते बंजार व मनाली में 24 जनवरी को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

by

एएम नाथ। कुल्लू : जिले में लगातार हो रही वर्षा और बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों को देखते हुए बंजार और मनाली उप-मंडलों में 24 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 एवं 34(एम) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत सरकारी व निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्र, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेज भी 24 जनवरी को बंद रहेंगे।
आदेशों के अनुसार उप-मंडल दंडाधिकारियों, बंजार एवं मनाली द्वारा अवगत कराया गया है कि बंजार एवं मनाली उप-मंडलों में निरंतर हो रही भारी बर्फबारी के कारण कई क्षेत्र बर्फ से ढक गए हैं, जिससे आवागमन की स्थिति अत्यंत जोखिमपूर्ण हो गई है तथा सामान्य गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हुई है। इससे विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। विभाग एवं अधिकारियों को छात्रों एवं स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिलाएं भूमिहीन और झोपड़ी में रहती : नाम पर लाखों रुपए का कर्जा – बैंक वाले कर्जा वसूली के लिए पहुंचे तो महिलाओं में पैरों के नीचे से जमीन खिसकी

सिद्धार्थनगर :   यूपी के सिद्धार्थनगर में बर्डपुर ब्लॉक की रहने वाली महिलाओं को पता ही नहीं कि उनके नाम पर लाखों रुपए का कर्जा है। यह महिलाएं भूमिहीन और झोपड़ी में रहती हैं। बर्डपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैशलेस भुगतान के लिए बस यात्रियों की पसंद बन रहा परिवहन निगम का एनसीएमसी कार्ड : मेट्रो की तर्ज पर एचआरटीसी उपलब्ध करवा रहा सुविधा, दिल्ली, मुंबई में भी मान्य

सरकाघाट, 29 अप्रैल : हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में अब यात्री यूपीआई, क्रेडिट व डेबिट कार्ड सहित नैशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) से भी टिकट राशि का भुगतान कर सकेंगे। मैट्रो की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण संतुलन के लिए ठोस कचरा प्रबंधन पंचायत स्तर तक लागू करना आवश्यक – शिवम प्रताप सिंह

शिमला, 17 फरवरी : अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने आज यहां बचत भवन में ठोस कचरा प्रबंधन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने इस अवसर पर जिला में पंचायत स्तर पर ठोस कचरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खुंडी माता के भजनों में रात भर नाचे भक्त : ग्राम पंचायत द्रड्ढा के कैहला गाँव में सजा माँ का दरवार भक्त

एएम नाथ। चम्बा : कैहला गाँव में निर्मित खुंडी माता मंदिर में मंगलवार को जगराता का आयोजन किया गया। जिसमें राजेंदर राजू और सुभाष प्रिंस की जगराता पार्टी ने पूरी रात खुंडी माता के...
Translate »
error: Content is protected !!