बलडूहक में मुख्यमंत्री ने किया जन समस्याओं का निपटारा : अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। : नादौन :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के बलडूहक में जन समस्याओं का निपटारा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बलडूहक से चोड़ू वाया बताल सड़क और क्षेत्र के सभी संपर्क मार्गों को इस वर्ष गर्मियों से पहले दुरूस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे भी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न नीतियों एवं कार्यक्रमों का लाभ उठा सकंे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न सरकारी विभागों में 20,000 भर्तियां करने जा रही है। पुलिस भर्ती में महिला आरक्षण को बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया गया है। युवाओं को सरकारी रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के भी राज्य सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के लिए स्टार्ट-अप योजना लाने का वादा किया था, जिसे पूरा कर दिया है। 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के पहले चरण के तहत ई-टैक्सी योजना शुरू की गई है। राज्य सरकार ई-टैक्सी की खरीद के लिए युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी भी प्रदान कर रही है तथा उन्हें निश्चित आय भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के लिए भी राज्य सरकार आर्थिक मदद प्रदान करेगी और 25 वर्ष तक उनसे बिजली की खरीद करेगी, ताकि उन्हें निश्चित आय प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए आगामी बजट में प्राकृतिक खेती पर आधारित निश्चित आय प्रदान करने वाली योजना लाई जाएगी तथा अधिकारियों को इस योजना का प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कैंसर का सबसे बड़ा संस्थान तथा नर्सिंग कॉलेज हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में बनने जा रहे हैं, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं घर-द्वार पर सुनिश्चित हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि नादौन की जनता का उन्हें सदैव अपार समर्थन मिला है और इसी का सुपरिणाम है कि आज इस क्षेत्र को प्रदेश के नेतृत्व का अवसर मिला है, जिसके लिए वह लोगों के हमेशा आभारी रहेंगे।
जिला हमीरपुर कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांगड़ा सहकारी बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले एक वर्ष से आम आदमी के कल्याण तथा प्रदेश को आर्थिक बदहाली से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। आपदा से हुए नुकसान और आर्थिक तंगहाली के बावजूद उन्होंने हिमाचल के विकास के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों को मिलने वाले मुआवजे में ऐतिहासिक वृद्धि कर उन्हें राहत प्रदान की। आपदा के दौरान किए गए प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना विश्व बैंक, नीति आयोग के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी की।
इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा, नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

33 पंचायतों को एडीसी ने किया सम्मानित, 21 का नेतृत्व कर रही महिलाएं : स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के तहत अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित

कांगड़ा , 18 सितम्बर। घर ही नहीं, पंचायतों को स्वच्छ रखने में भी महिलाएं कोसों आगे हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में जिला कांगड़ा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला की 20 प्राथमिक पाठशालाओं में पायलट प्रोजेक्ट के तहत होगा शिक्षा में गुणात्मक सुधार

एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा के शिक्षा खंड भरमौर, चुवाड़ी तथा चंबा की 20 प्राथमिक पाठशालाओं में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत शिक्षा में सुधार के लिए विशेष कार्य किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाइफ जैकेट पहने बेटे से लिपटी मिली मां ताबूत में पहुंची दिल्ली : लाइफ जैकेट पहन बेटे से लिपटी मिली मां ताबूत में पहुंची दिल्ली, मंजर देख रेस्क्यू करने वाले मंजर देख रेस्क्यू करने वाले गए थे सहम

जबलपुर: बीते मंगलवार को जब दिल्ली के खजान बस्ती से छह लोगों का परिवार जबलपुर के लिए निकला था, तो उनके चेहरों पर खुशी थी। वे एक पारिवारिक गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल...
article-image
पंजाब , समाचार

डिप्टी कमिश्नर ने सिविल अस्पताल का दौरा कर कोविड- 19 के मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा

अस्पताल में लगने वाले आक्सीजन प्लांट की प्रगति के बारे में भी जानकारी की हासिल सिविल अस्पताल में कोविड इलाज संबंधी सभी सुविधाएं मौजूद, मरीजों का रखा जा रहा है अच्छा ध्यान कोविड ड्यूटी...
Translate »
error: Content is protected !!