बस की बोलेरो से भीषण टक्कर : 50 से अधिक यात्री घायल, स्वास्थ्य मंत्री ने जाना हाल

by
जालंधर। पंजाब में मोगा-जालंधर हाईवे पर शुक्रवार को रोडवेज बस की बोलेरो से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार लगभग 50 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए कस्बा धर्मकोट के ही सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है। मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। गनीमत है कि किसी की मौत नहीं हुई है।
तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई बस :  मौके पर पहुंचे लोगों के मुताबिक, बस ड्राइवर फोन पर बात कर रहा था और संतुलन बिगड़ने से यह भयानक हादसा हुआ। सड़क पर एक कैंटर भी बस की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इसमें कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में घायल पलविंदर कौर निवासी गांव चमके जिला फिरोजपुर, गुरप्रीत कौर निवासी मलोट, परमजीत सिंह निवासी मलोट तथा प्रमिला सैनी निवासी जालंधर को मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया है।  बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह बठिंडा के सिविल अस्पताल में पहुंचकर घायल मरीजों से बातचीत की। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी वर्करों को दिया जा रहा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का प्रशिक्षण

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल-केंद्रित, व्यवहारिक एवं रोचक शिक्षण तकनीकों से सशक्त किया जाएगा : सीडीपीओ राजेश राय बाल विकास परियोजना मैहला की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू एएम नाथ। चम्बा :  शिशुओं की पढ़ाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को DC जतिन लाल ने किया सम्मानित

रोहित भदसाली। ऊना, 18 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऊँची कूद प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता रहे स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 2024 के रेफरल ड्रॉ के परिणाम घोषित : पहला पुरस्कार इलैक्ट्रिक स्कूटर या 60 हजार रुपये (टिकट नं 20820)

रोहित राणा।  ऊना, 30 नवम्बर। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 2024 के दौरान आयोजित रेफरल ड्रॉ के नतीजे आज शनिवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू की उपस्थिति में घोषित किए गए। एसडीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

46 नशे की गोलियों के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

माहिलपुर, 27 नवम्बर : अजनोहा चौकी इंचार्ज कौशल चंद्र ने मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति परमिंदर सिंह उर्फ परम पुत्र जसविंदर सिंह निवासी गांव अजनोहा को 46 नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट...
Translate »
error: Content is protected !!