बस स्टैंड के सामने 34 दुकानों की नीलामी के लिए आवेदन 5 फरवरी तक

by
रोहित जसवाल।  हमीरपुर 25 जनवरी। खेल, संस्कृति, शिक्षा और अन्य विकासात्मक गतिविधि प्रोत्साहन सोसाइटी के सदस्य सचिव तथा हमीरपुर के एसडीएम संजीत सिंह ने बताया कि बस स्टैंड हमीरपुर के सामने स्थित खेल परिसर की प्रथम और द्वितीय मंजिल में खाली पड़ी 34 दुकानें खुली नीलामी के माध्यम से आवंटित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोग 5 फरवरी तक एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में आवेदन कर सकते हैं। नीलामी का आवेदन प्रपत्र नगर निगम हमीरपुर के सहायक अभियंता के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
दुकानों की नीलामी के संबंध में अधिक जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट एचपीहमीरपुर.एनआईसी.इन पर या दूरभाष नंबर 01972-224304 पर प्राप्त की जा सकती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

100 और सरकारी स्कूलों पर अब ताला लगाएगी सुक्खू सरकार : 1350 स्कूल पहले कर चुकी है बंद

शिमला : हिमाचल प्रदेश में स्कूलों को बंद करने के सरकार के फैसले पर फिर से बवाल मचने के आसार है. सुक्खू सरकार के अब तक के कार्यकाल के दौरान सरकार करीब 1350 स्कूल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा साहब का अपमान करना ही रही है कांग्रेस, नेहरू-गांधी परिवार की पॉलिसी और लेगेसी : जयराम ठाकुर

बाबा साहब के अपमान के लिए पूरे देश से माफ़ी मांगे कांग्रेस के सभी नेता और गांधी परिवार ,जिस पार्टी ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया आज वह बीजेपी पर सवाल उठा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की समीक्षा को लेकर बैठक की : चिकित्सीय सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दिए दिशा-निर्देश

एएम नाथ। चंबा :  विधायक नीरज नैय्यर ने आज पंडित जवाहरलाल नेहरु राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं एवं प्रबंधन के समक्ष उत्पन्न हो रही विभिन्न चुनौतियों की समीक्षा को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2,389 योग्य अभ्यर्थी वनमित्र भर्ती प्रक्रिया में लेंगे भाग : ऊना वनमंडल के तहत 6 फरवरी को होगी वनमित्र भर्ती – सुशील राणा

ऊना, 3 फरवरी – ऊना जिला में वनमित्रों की भर्ती प्रक्रिया जारी है वनमित्र भर्ती के लिए अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता का टेस्ट मंगलवार 6 फरवरी को आयोजित होगा। यह जानकारी वन मंडलाधिकारी सुशील...
Translate »
error: Content is protected !!