बसंत: नवचेतना, नव सृजन व नई शुरुआत ” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ

by

डीएवी पब्लिक स्कूल चंबा में “काव्य-वसंत: शब्दों की रंगत” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

एएम नाथ। चंबा : बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हिम्मोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद चंबा शाखा द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल, चंबा में “काव्य-वसंत: शब्दों की रंगत” विशेष कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात परिषद सदस्य डॉक्टर कविता बिजलवान द्वारा मंच से सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने “बसंत: नवचेतना, नव सृजन, नई शुरुआत ” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं भाव-प्रस्तुति ने सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। कविता वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ईशनवी ठाकुर ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर वरुण जमवाल तथा तृतीय स्थान पर अदवय सिंह राणा रहे।
कार्यक्रम के दौरान हिम्मोत्कर्ष संस्था के अध्यक्ष श्री युगल किशोर पुरी जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को साहित्य-संस्कृति से जुड़ने तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिला में नशे के बढ़ते प्रभाव के लिए भी चिंता व्यक्त की तथा सभी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया उन्होंने बताया कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन लगन व कड़ी मेहनत ही सफलता की पूंजी है। वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल, चंबा के प्रधानाचार्य श्री अशोक गुलेरिया जी ने छात्रों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन तथा रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत बसंत गीत ने वातावरण को और अधिक उल्लासपूर्ण बना दिया। विशेष प्रस्तुति के रूप में श्री राजेंद्र वशिष्ठ जी द्वारा नशा मुक्ति संदेश पर आधारित मोनो स्किट प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर समाज में एक सशक्त संदेश दिया। श्री राजेंद्र वशिष्ठ द्वारा दी गई प्रस्तुति ने सभी को मंत्र मुक्त कर दिया तथा तालिया की गड़गड़ाहट से उनकी उनकी प्रस्तुति की सराहना की गई।
इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर श्री राजेंद्र वशिष्ठ जी द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें उनके द्वारा बनाए गए विविध प्रेरणादायक चित्रों ने दर्शकों को गहन संदेश और प्रेरणा प्रदान की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अशोक गुलेरिया जी को हिम्मोत्कर्ष परिषद हेतु सक्रिय एवं निस्वार्थ योगदान के लिए शाल व टोपी से सम्मानित किया गया। चंबा के बहुमुखी प्रतिभा के धनी व चित्रकार श्री राजेंद्र वशिष्ठ जी को भी समृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में परिषद सदस्य डॉक्टर कविता बिजलवान ने भी अपने विचार रखें । उन्होंने बच्चों की उनकी बेहतरीन प्रस्तुतियां के लिए सराहना की तथा जीवन में संस्कारों के महत्व पर बल दिया।
अंत में समिति सदस्य श्रीमती सुषमा पुरी जी द्वारा सभी बच्चों से नशे के बचाव हेतु एक शपथ भी दिलाई गई। इसके अतिरिक्त बच्चों से अपनी पारंपरिक व भारतीय जीवन पद्धति व मूल्यों को आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया । उन्होंने सभी अतिथियों, विद्यालय प्रशासन, प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर हिम्मोत्कर्ष संस्था के सदस्य डॉक्टर डीके सोनी, श्री बुधिया राम, श्री हरीश बगलवान, श्री केवल कृष्ण धीमान, श्रीमती सुषमा पुरी, डाक्टर कविता बिजलवान सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा तथा सभी ने कार्यक्रम की सफलता में सराहनीय योगदान दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार पर आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन करने के आरोप लगाते हुए भाजपा ने शिकायत चुनाव आयोग को सौपी

शिमला , 19 मार्च :  भाजपा इकाई के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने मंगलवार को पार्टी के अन्य विधायकों के साथ राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी(सीईओ) से मुलाकात की।  इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एम्बुलेंस के पहिए : यूनियन ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

एएम नाथ। शिमला :    हिमाचल प्रदेश में 108 व 102 एंबुलेंस यूनियन हड़ताल पर जा सकती है। यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि यूनियन ने सरकार से न्यूनतम वेतन को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्व. प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में भव्य साईं संध्या, सूफी सुरों से गूंजा ऊना का श्री रामलीला मैदान*

रोहित भदसाली। ऊना :  समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में शुक्रवार सांय ऊना के श्री रामलीला मैदान में एक भव्य साईं संध्या का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

PU में अगर आप अपनी अधूरी डिग्री पूरी करना चाहते हो तो आपके लिए गोल्डन चांस :12 फरवरी से 11 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन, अप्रैल-मई में होंगी परीक्षाएं

चंडीगढ़  :  अगर आप अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाए और री-अपीयर का कोई विकल्प भी नहीं बचा, तो अब आपके लिए राहत की खबर है। पंजाब यूनिवर्सिटी  ने ऐसे विद्यार्थियों को गोल्डन चांस...
Translate »
error: Content is protected !!