बहडाला में दो दिवसीय वुशु खेल प्रशिक्षण शिविर आरंभ

by

ऊना 20 सितंबर: ऊना विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जिला ऊना वुशु खेल संघ द्वारा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बहडाला में दो दिवसीय वुशु खेल प्रशिक्षण शिविर का आगाज़ आज संघ के अध्यक्ष यशपाल रायजादा ने किया। प्रशिक्षण शिविर में ऊना जिला से 135 लड़के लड़कियां भाग ले रहे हैं जिन्हें मण्डी जिला के वुशु खेल प्रशिक्षक हनी जम्बाल, सुरिंदर कुमार, राकेश कुमार व संजय कुमार प्रशिक्षण देंगे तथा जिला ऊना के स्कूलों के पीइटी व डीपीई विशेष सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर जिला वुशु खेल संघ के अध्यक्ष यशपाल रायजादा ने प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस शिविर का उद्देश्य ज़िला में छिपी वुशु खेल प्रतिभाओं को निखार कर बड़ी स्पर्धाओं के लिए तैयार करना है। इसके अलावा इस खेल का प्रचार-प्रसार भी निश्चित किया जाएगा ताकि भविष्य में और ज्यादा खिलाड़ी इस खेल के प्रति प्रेरित हो सकें। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी खेल में महारत हासिल करने के लिए केवल प्रतिभा ही एकमात्र पैमाना है, जिसके लिए खिलाड़ी में कड़ी मेहनत के साथ-साथ खेल के प्रति निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के गुण विकसित करना भी आवश्यक हैं।
संघ के महासचिव मुनीष राणा ने संघ की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बहडाला स्कूल के प्रधानाचार्य हरीश जोशी व स्टाफ का इस आयोजन में सहयोग के लिए विशेष आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शिविर के समापन के उपरांत 22 सितम्बर को जिला स्तरीय स्पर्धाएं भी आयोजित की जाएंगी जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।
शिविर में संजय वशिष्ठ, दीपक शारदा, रणेषवीर कंवर, विशाल विशिष्ठ, अजय कटारिया, सचिन रूंगटा, संदीप नेगी, अनुज शर्मा, रजनी वाला, संतोष कुमारी सहित संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

10 नवंबर से तीसरी कक्षा तक, 15 नवंबर से पहली कक्षा तक खुलेंगे स्कूलः डीसी

ऊना, 8 नवंबरः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने स्कूल खोलने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर, 2021 से तीसरी कक्षा तक स्कूल खुलेंगे, जबकि 15 नवंबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिपन अस्पताल के समीप गुरुद्वारे के साथ भूस्खलन का लोकनिर्माण मंत्री ने किया निरीक्षण : सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला 10 जुलाई – रिपन अस्पताल के समीप गुरुद्वारे के साथ भूस्खलन का निरीक्षण लोक निर्माण एवम शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को किया। इस दौरान विशेष तौर पर स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लगेगा ग्रीन टैक्स : प्रदेश में महंगा होगा वाहन पंजीकरण, पांच सौ से चार हजार रुपए तक वसूला जाएगा शुल्क

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में अब सभी प्रकार के नए व पुराने वाहनों का पंजीकरण करवाना महंगा हो गया है।  वाहनों पर अब ग्रीन शुल्क देना होगा। इसको लेकर सॉफ्टवेयर में आ रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कॉन्स्टेबल संग अश्लील वीडियो केस : डीएसपी के बर्खास्तगी के आदेश को रद्द , कोर्ट का जानिए आदेश

राजस्थान में महिला कॉन्स्टेबल और उसके बेटे के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद बर्खास्त किए गए डीएसपी हीरालाल सैनी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने हीरालाल सैनी के बर्खास्तगी...
Translate »
error: Content is protected !!