बाइक कार की टक्कर से एक कि मौत दो घायल, गढ़शंकर के गांव भजल्ला के पास हुई दुर्घटना

by
गढ़शंकर – गुरुवार की रात गढ़शंकर के पास हुई कार बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मोत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई रविंद्र कुमार थाना गढ़शंकर ने बताया कि दिलवर पुत्र सुंदरलाल, विजय कुमार पुत्र मीत व राज कुमार वासी रविदास नगर होशियारपुर बाइक पर सवार होकर होशियारपुर जा रहे थे इस दौरान जब वह भज्जला गांव के पास पुहंचे तो उनकी टक्कर कार जिसे दलबीर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह वासी कितना थाना गढ़शंकर चला रहा था से हो गई जिसके चलते बाइक सवार तीनो व्यक्ति नीचे सड़क पर गिरकर घायल हो गए और लोगो की सहायता से उन्हें सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया तो दिलवर पुत्र सुंदरलाल की मौत हो गई जबकि विजय कुमार पुत्र मीत व राज कुमार को वेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर दिया गया है और दोनो वाहनों को कब्जे में लेकर अगली करवाई शुरू कर दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मैड संधू हत्याकांड पर कुल्हड़ पिज्जा कपल के सहज अरोड़ा का सरकार पर हमला

बोले- पंजाब में दिनदहाड़े हत्याएं चिंता का विषय; सोशल मीडिया पर किसी की मौत का जश्न मनाना भी शर्मनाक, ‘ढाई साल तक टॉर्चर हुआ तो पंजाब छोड़ना पड़ा’ जालंधर, 4 अक्तूबर: अमृतसर में सोशल...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब में 1746 पुलिस जवानों को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम मान बोले- ‘नो कैश, नो फरमाइश’ के आधार पर दी नौकरियां

जालंधर, 27 अगस्त। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को जालंधर के PAP ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने ‘मिशन रोजगार’ के तहत 1,746 पुलिस जवानों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर होता : क्रोनिक किडनी बीमारी तेजी से पसार रही पैर : डॉ. राका कौशल

होशियारपुर:     ‘हमारे देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर होता है और यह मृत्यु का छठा सबसे तेजी से बढ़ता कारण है, जो 2040 तक 5वां प्रमुख कारण...
Translate »
error: Content is protected !!