बाढ़ पीड़ितों के लिए 80 हजार रुपए का दिया सहयोग – डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन को सौंपा चैक – डिप्टी कमिश्नर ने इस कदम को दूसरों के लिए प्रेरणादायक बताया

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष आशिका जैन ने बताया कि इस समय पूरा पंजाब बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है। ऐसे कठिन समय में जहां सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद कर रही है, वहीं समाजसेवी संस्थाएं, स्वयंसेवी संगठन, कंपनियां, स्कूल व कॉलेज भी आगे आकर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर रही हैं और मानवता का कर्तव्य निभा रही हैं।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में रेड क्रॉस अस्पताल भलाई सेक्शन, होशियारपुर की लेडी विंग की लगभग 15 सदस्याओं ने आपसी सहयोग से 80,000 रुपए एकत्र कर जिला रेड क्रॉस सोसायटी को भेंट किए। यह राशि विशेष रूप से बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए प्रदान की गई है।
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने इस योगदान के लिए भलाई सेक्शन की सदस्याओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह कदम दूसरों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने जिले के दानी सज्जनों, उद्योगपतियों और समाजसेवी संगठनों से अपील की कि वे भी आगे आकर बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद में भागीदार बनें।
जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मंगेश सूद ने बताया कि रेड क्रॉस अस्पताल भलाई सेक्शन, होशियारपुर की सदस्यों ने यह योगदान देकर यह विश्वास दिलाया है कि वे हर समय आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी हैं और भविष्य में भी किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग देंगी।
इस अवसर पर राकेश कपिला, कार्यकारिणी कमेटी सदस्य, कुलदीप कोहली, निशा विज, कुमकुम सूद, डॉली चीमा तथा संयुक्त सचिव अदित्या राणा विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजनीतिक दलों को बूथ लैवल एजेंट नियुक्त करने की अपील की : 20 सितंबर तक बी.एल.ओज की ओर से घर-घर जाकर किया जाएगा वोटर सूचियों का सर्वेक्षणः राहुल चाबा

ए.डी.सी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को योग्यता तिथि 1 जनवरी 2025 के आधार पर वोटर सूचियों के संशोधन प्रोग्राम की दी जानकारी होशियारपुर, 21 अगस्तः भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से योग्यता तिथि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

माता-पिता: जीवन की सबसे बड़ी पूंजी और सच्चे मार्गदर्शक

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ I 1 जून :    माता-पिता दिवस पर विशेष लेखक: पुनीत महाजन, समाज सेवक, जनरल सेक्रेटरी कम फाउंडर भारतीय एकता मंच एवं पत्रकार………… माता-पिता हमारे जीवन की वह अनमोल धरोहर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा ऊना होशियारपुर सड़क मार्ग 8 से 23 जुलाई तक : एसडीएम डॉ. निधि पटेल

प्रातः 7 बजे से सांय 7 बजे तक केवल दोपहिया व हल्के वाहन ही वाया बनखंडी जा पाएंगे ऊना: 5 जुलाई- ऊना से होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 503ए पर आगामी 8 जुलाई से 23 जुलाई...
article-image
पंजाब

लखपुर में छठा निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया

कपूरथला/फगवाड़ा/दलजीत अजनोहा : गुरु हरकृष्ण चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संचालित भाई घनैया जी चैरिटेबल डिस्पेंसरी गांव साहनी द्वारा गांव लखपुर में प्रसिद्ध धार्मिक स्थान कुटिया भगत ज्वाला दास जी में प्रबंधक कमेटी, ग्राम पंचायत व...
Translate »
error: Content is protected !!