बिजली की कुंडी लगाने पर विभाग की सख्त कार्यवाही : पूर्व पार्षद के खिलाफ अगली कार्यवाही के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी : एसडीओ जोशी

by

होशियारपुर । पावर काम उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर बिजली के बिल का भुगतान न करने वाले तथा बिजली चोरी करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है। जिसके तहत विभाग की टीमें लगातार चैकिंग अभियान चला रही हैं और डिफाल्ट अमाउंट की रिक्वरी तथा बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए कार्यरत हैं। इसी कड़ी के तहत शहर के गढ़ी गेट मोहल्ले में स्थित एक घर के मालिक, जोकि एक पूर्व पार्षद  का घर है के द्वारा बिजली के बिल की अदायगी न किए जाने पर उसका मीटर काट दिया गया था। लेकिन उक्त व्यक्ति द्वारा बिजली का बिल जमा करवाकर मीटर बहाल करवाने जाने की बजाए बिजली की कुंडी डाल ली थी। जिसकी जानकारी विभाग को मिलने पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कुंडी को काटा और अगली कार्यवाही शुरु कर दी गई है। यह जानकारी विभाग के एसडीओ विक्रांत जोशी ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार एवं पावर काम अधिकारियों के इस संबंधी सख्त निर्देश हैं कि डिफाल्टरों एवं बिजली चोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए। जिसके चलते आगामी दिनों में भी चैकिंग जारी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी ताकि अगली कानूनी व विभागीय कार्यवाही को अमल में लाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस कार्यालय में मुख्य आरोपी उमा आजाद ने किया आत्महत्या का प्रयास

एएम नाथ । शिमला : भंग कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक प्रकरण की आरोपी उमा आजाद ने कथित तौर पर विजिलेंस कार्यालय हमीरपुर में डिप्रेशन की अत्याधिक गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज अरोड़ा अस्पताल में भर्ती, वीडियो में बोले—‘मेरे बाद पत्नी को ट्रोल मत करना’

ब्रेन ट्यूमर होने की बात कहकर जताई चिंता, दर्द से परेशान होने का किया दावा; स्वास्थ्य संबंधी जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि नहीं एएम नाथ। जालंधर :  कुल्हड़ पिज्जा के जरिए सोशल मीडिया पर पहचान...
article-image
पंजाब

तेज रफ्तार का कहर : ट्रक ने 2 दोस्तों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

लुधियाना :  सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा जसपाल बांगर पुल के पास डी-मार्ट के पास हुआ....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इलेक्शन कमीशन की बड़ी तैयारी, बिहार विधानसभा चुनाव सहित इन राज्यों में उप चुनाव के लिए 320 आईएएस और 60 आईपीएस की नियुक्ति

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) संविधान के अनुच्छेद 324 द्वारा उसे प्रदत्त पूर्ण शक्तियों और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20बी द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के संचालन पर निगरानी...
Translate »
error: Content is protected !!