बिजली बोर्ड में करीब 2,600 पद भरने को लेकर 20 मई को होगा फैसला

by

शिमला :पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और राज्य बिजली बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के करीब 2,600 पद भरने को लेकर 20 मई को फैसला होगा। वित्त और ऊर्जा सचिव की अध्यक्षता में बिजली बोर्ड की सर्विस कमेटी की बैठक 20 मई को बुलाई गई है। इसमें तकनीकी कर्मचारियों के पदोन्नति से संबंधित मामलों पर भी मंथन होगा।
कर्मचारी यूनियनों के दबाव के बाद अब दस माह बाद सर्विस कमेटी की बैठक बुलाई गई है। सर्विस कमेटी की बैठक नहीं होने से विभिन्न पदों के पदोन्नति अधिनियम में संशोधन व बिजली बोर्ड में नई भर्ती के मामले लटके हुए हैं। बोर्ड में सहायक लाइनमैन के 3,500 तथा सब स्टेशन अटेंडेंट के 500 से अधिक पद पदोन्नति से भरे जाने हैं। वर्तमान में बिजली बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के लगभग 8,000 से अधिक पद खाली पड़े हैं। 2,600 पदों पर भर्ती प्रकिया शुरू करने का मामला सर्विस कमेटी में लंबित पड़ा है। अब 20 मई को प्रस्तावित बैठक में इन पदों को भरने का फैसला होना संभावित है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लेह पहुंची मनाली की गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ : मनाली बाइक एसोसिएशन ने किया चक्का जाम

मनाली : लेह पहुंची मनाली की गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ से गुस्साए मनाली बाइक एसोसिएशन ने सोमवार को चक्का जाम कर लद्दाख बाइकर एसोसिएशन मुर्दाबाद के नारे लगाए और सड़क पर चक्का जाम कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टैक्स चोरी कर रही लग्जरी बसों पर शिकंजा, 2.69 लाख रुपए जुर्माना वसूला : आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच

ऊना :  बिना टैक्स व अन्य नियमों की अवेहलना करने वाले बस ऑपरेटरों तथा अन्य मालवाहक गाड़ियों पर परिवहन विभाग ऊना ने शिकंजा कसा है। बीती रात 8 बजे से प्रातः 5 बजे तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा लेने आया… पुलिस को देखा तो SHO पर चढ़ा दी गाड़ी; SHO घायल …14.50 ग्राम चिट्टा बरामद, दोनों आरोपी मौके से काबू

रोहित जसवाल।  अंब/नकड़ोह : अंब थाना क्षेत्र के नकड़ोह में मंगलवार देर रात चिट्टे की खेप को लेकर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एक युवक ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

24 वर्षीय युवक 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस ने दबोचा

एएम नाथ । नगरोटा बागवां :  पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों दबोचा है।आरोपी के...
Translate »
error: Content is protected !!