बिजली मंत्री ई.टी.ओ व राजस्व मंत्री जिंपा ने एस.ए.वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल के स्र्पोट्स-कम-कल्चरल मीट में की शिरकत : विद्यार्थी के जीवन को तराशने में अध्यापकों की अहम भूमिका: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

by

प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करवाने के लिए प्रदेश सरकार कर रही है गंभीरता से कार्य: ब्रम शंकर जिंपा
होशियारपुर, 03 दिसंबर:
शिक्षा के साथ-साथ खेल विद्यार्थी का मानसिक व शारीरिक विकास करते है, जिसमें अध्यापक की अहम भूमिका होती है। यह विचार बिजली व ऊर्जा मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने राजस्व व जल सप्लाई मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा के साथ एस.ए.वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल के स्र्पोट्स-कम-कल्चरल मीट का उद्घाटन करने के दौरान रखे। उन्होंने कहा कि एस.ए.वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल जैसी संस्था बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी पाठ पढ़ा रही है, जो कि आज के समय की मुख्य जरुरत है। सबसे पहले कैबिनेट मंत्री ई.टी.ओ व कैबिनेट मंत्री जिंपा ने स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ गुब्बारे छोड़ कर व दीप प्रज्ज्वलित कर इस आयोजन की विधिवत शुरुआत की। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन, सचिव मानिक जैन व कैशियर साहिल जैन भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेल को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और इस दिशा में प्रदेश में सरकार ने क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें ही समाज का नेतृत्व करना है, इस लिए वे सख्त मेहनत करें। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत के निश्चित ही अच्छे परिणाम निकलते हैं। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के साथ-साथ मां-बाप की जिम्मेदारी भी है कि वे बच्चों के विकास में दिलचस्पी लें।
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ जैसे आयोजनों की शुरुआत कर प्रदेश को खेल के क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्रदान किया है। समारोह के दौरान उन्होंने प्रबंधकों, बच्चों व उनके अभिभावकों को इस आयोजन की बधाई दी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी देश में जब तक वंचित लोगों तक शिक्षा नहीं पहुंच जाती तब तक वह देश तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि आज समाज में गुणवत्तापूर्व शिक्षा की जरु रत हैं, क्योंकि जब तक इस तरह की शिक्षा नहीं मिलती तब तक समाज तरक्की नहीं कर सकता और इस दिशा में पंजाब सरकार बहुत ही गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को समाज में सही दिशा दिखाने में अध्यापकों की बहुत अहम भूमिका होती है।
इस दौरान स्कूल के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर श्री आत्मानंद जैन सभा के सरपरस्त अजित जैन, प्रधान राकेश जैन बिल्लू, उपाध्यक्ष बॉबी जैन, सचिव आदित्य जैन, कैशियर हरीश जैन, डीन सुनीता दुग्गल, प्रिंसीपल मनु वालिया, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 करोड़ 68 लाख रुपये की साइबर ठगी, दो गिरफ्तार : गैंग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को देता था झांसा

पंचकुला :   पंचकुला साइबर थाना पुलिस ने 9 करोड़ 68 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  डीसीपी पंचकुला हिमाद्री कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुसाइड नोट में लिखा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम – कौन हैं पायल मोदी?

जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स की डायरेक्टर पायल मोदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। दो दिन पहले पायल मोदी की कंपनी पर ईडी की छापेमारी हुई थी। छापेमारी के बाद पायल मोदी ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुश्मन देश से आया शिकारी बाज : पंख में GPS, पांव में छल्ला – BSF ने बाज को पुलिस को सुपुर्द कर, शुरू कर दी जाँच

जैसलमेर :  भारत-पाकिस्तान सीमा स्थित शाहगढ़ इलाके में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स  ने एक पाकिस्तानी बाज को दबोचा था। डीएनपी के रेस्क्यू सेंटर में उसने दम तोड़ दिया।  बाज की मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम...
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से परीक्षा केंद्रों की सीमा के आस-पास 100 मीटर घेरे के अंदर धारा 144 लगाने के आदेश

होशियारपुर, 28 जनवरी: जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने बताया कि कंट्रोलर(परीक्षा) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं ओपन स्कूल सप्लीमेंट व दसवीं, बारहवीं श्रेणी सुनहरी मौका(डी.आई.सी) की परीक्षाएं 29 जनवरी से 11...
Translate »
error: Content is protected !!