बिना किसी भेद-भाव के प्रत्येक व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ना प्रदेश सरकार का उद्देश्य – राम कुमार चौधरी

by
सूखी जोहड़ी-कण्डा काटल को बाग सम्पर्क सड़क के उन्नयन पर व्यय होंगे 10 करोड़ रुपए, मुख्य संसदीय सचिव ने किया भूमि पूजन
एएम नाथ। दून : मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी ने कहा कि बिना किसी भेद-भाव के प्रत्येक व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ना प्रदेश सरकार का उद्देश्य है। राम कुमार चौधरी आज दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गांगुड़ी के गांव चनहोल में सूखी जोहड़ी-कण्डा काटल का बाग सम्पर्क मार्ग के उन्नयन कार्य का भूमि पूजन करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
राम कुमार चौधरी ने कहा कि सूखी जोहड़ी-कण्डा काटल का बाग सम्पर्क मार्ग लगभग 15.500 किलोमीटर लम्बा होगा। मार्ग का विस्तारीकरण नाबार्ड के माध्यम से लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क मार्ग के बनने से ग्राम पंचायत गुलाड़ी, हुडंग, कोट व गांगुड़ी के हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि सड़कें आवाजाही का मुख्य साधन हैं। सड़कें जितनी बेहतर होंगी, क्षेत्र उतना ही विकसित होगा। उन्होंने कहा कि सड़कों का बिछता जाल क्षेत्र की मज़बूत आर्थिकी और खुशहाली की दिशा में एक मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र के विकास में सड़कों का महत्वपूर्ण योगदान है जिसके लिए वर्तमान सरकार द्वारा सड़क मार्गों के उन्नयन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कियुवाओं को रोज़गार उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे तथा स्टार्टअप योजना आरम्भ करने पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवाओं को रोज़गार प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
मुख्य संसदीय सचिव ने बाग्गी मार्ग को पक्का करने के लिए 05 लाख रुपए देने तथा चनहोल गांव के रास्ते में टाईल लगाने के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
राम कुमार चौधरी ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके निपटारे के निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत गांगुड़ी के प्रधान खेम चंद, ग्राम पंचायत दाढ़वा के प्रधान रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ के प्रधान कैलाश शर्मा, ग्राम पंचायत चण्डी के प्रधान बलवंत ठाकुर, ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ के उप प्रधान पुष्पेन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत गांगुड़ी के पूर्व प्रधान राकेश शर्मा, ग्राम पंचायत जाडला के पूर्व प्रधान के प्रेम चंद ठाकुर, ग्राम पंचायत घड़सी के पूर्व प्रधान इन्द्र सैन ठाकुर, ज़िला कांग्रेस के महासचिव सुदर्शन शर्मा, उपमण्डलाधिकारी (ना.) कसौली नारायण सिंह चौहान, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर जगदीप सिंह राठौर, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता गुरेन्द्र राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए  मतदान पूर्वाभ्यास आयोजित : जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित हुए चुनावी रिहर्सल कार्यक्रम

एएम नाथ। चम्बा  :   लोकसभा निर्वाचन-2024 के सफल संचालन के दृष्टिगत जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। रिहर्सल कार्यक्रम में सभी उपस्थित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी से डरकर राहुल ने नहीं की थी अपनी गर्लफ्रेंड से शादी : जर्नलिस्ट आरती रामचंद्रन के किताब ‘डिकोडिंग राहुल गांधी’ में उनकी प्रेमिका के बारे में लिखा

नई दिल्ली। रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की शादी को लेकर चर्चा जोरो पर हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी जल्द ही शादी के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोबाइल से संदिग्ध चैट्स डिलीट : IB-NIA ने हिमाचल पुलिस से किया संपर्क

एएम नाथ । देहरा : हिमाचल प्रदेश के उपमंडल देहरा के सुकाहर गांव से पकड़े गए जासूसी के आरोपी युवक अभिषेक सिंह भारद्वाज से पूछताछ के बाद मामला अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अल्पसंख्यकों के लिए चलाये गये प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति के संबंध में त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन : अल्पसंख्यक कल्याणार्थ योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित हो: ADC महेन्द्रपाल गुर्जर

ऊना 20 सितम्बर: अल्पसंख्यकों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए चलाये गये प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति के संबंध में त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर अग्रवाल...
Translate »
error: Content is protected !!