बिलासपुर के चार शहरी निकायों में अब कुल 87 उम्मीदवार चुनावी मैदान में : 06 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए वापिस

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 06 मई: नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत जिला बिलासपुर के चारों शहरी निकायों में नाम वापसी की प्रक्रिया आज सम्पन्न हो गई। जिला बिलासपुर के चार नगर निकायों में 06 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापिस लिए तथा अब चुनावी मैदान में कुल 87 उम्मीदवार शेष रह गये है।
यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि नगर परिषद बिलासपुर के अंतर्गत वार्ड नंबर 4 से शालिनी और अभिलाषा जबकि वार्ड नंबर 7 से बन्ती देवी ने अपने नाम वापस लिए हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद बिलासपुर में अब कुल 29 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गये हैं। जबकि नगर परिषद घुमारवीं में वार्ड नंबर 2 से तृप्ता तथा वार्ड नंबर 5 से सतीश कुमार ने अपने नाम वापस लिए हैं। नाम वापसी के बाद अब नगर परिषद घुमारवीं में कुल 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नगर परिषद श्री नैना देवी जी में वार्ड नंबर 6 से नेहा शर्मा ने अपना नामांकन पत्र वापिस लिया है। अब यहां कुल 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। वहीं नगर पंचायत तलाई में किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापिस नहीं लिया, जिसके चलते यहां 19 उम्मीदवार चुनाव लडेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला के चार शहरी निकायों को मिलाकर अब कुल 87 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 17 मई को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को दशहरा के शुभ अवसर पर श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की घोषणा ने लिया मूर्तरूप, नागरिक चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड सुविधा से सुदृढ़ हुआ करसोग का स्वास्थ्य तंत्र

रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति से मरीजों को बड़ी राहत, प्रतिदिन 25 से 30 मरीजों को मिल रही जांच की सुविधा एएम नाथ। करसोग :  प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों की मांगों पर प्रशासन गंभीर — ज्वाइंट एक्शन कमेटी की कमिश्नर से सकारात्मक बैठक, कई मांगों पर बनी सहमति

चंडीगढ़ | पुनीत महाजन : ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एम.सी. एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स, चंडीगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन जी के नेतृत्व में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैक्स का कम्प्यूटरीकरण सहकारी क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – उपायुक्त

डीएलआईएमसी ने चरण-III के तहत 23 पात्र पैक्स/एम-पैक्स के कम्प्यूटरीकरण की सिफारिश की एएम नाथ। शिमला :  उपायुक्त एवं जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति (DLIMC) की बैठक आज यहां उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप...
Translate »
error: Content is protected !!