बिलासपुर में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण,

by

एएम नाथ। बिलासपुर 8 अगस्त :
जिला एवं सत्र न्यायधीश चिराग भानु सिंह ने वन विभाग के तत्वाधान में जिला मुख्यालय में वीरवार को वन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत किया और पौधारोपण कर जिला वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने का संदेश दिया।
इस दौरान जिला न्यायालय के एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी जिनमें जिला विधिक सेवाए प्राधिकारण बिलासपुर, धीर ठाकुर, सिनियर सिविल जज एवम मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, मनीषा गोयल, सचिव (सिनियर सिविल जज एवम अतिरिक्त न्यायिक दण्डाधिकारी) जिला विधिक सेवाए प्राधिकरण, राघव गुप्ता मोबाईल ट्रैफिक मैजीस्ट्रेट, राजीव कुमार वनमण्डलाधिकारी(आइएफएस), नरेन्द्र सिंह वन पर्यक्षेत्र अधिकारी, विजय ठाकुर बार एसोसियेशन अध्यक्ष ने अर्जुन, अमरूद, आवला, कचनार, भेड़ा के पौधों का रोपण किया।
जिला एवं सत्र न्यायधीश चिराग भानु सिंह ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की जरूरत है। पेड़ों को लगाने के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी है। प्रकृति सुरक्षित रहेगी तभी हमारा भविष्य भी सुरक्षित रह पाएगा। अधिक से अधिक पौधारोपण कर वातावरण को स्वच्छ व शुद्ध रखना है तथा प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर लोगों को जागरूक जागरूक करने की आवश्यकता है ताकि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण अशुद्ध होते वातावरण से आने वाली पीढ़ी के लिए इसे अनुकूल बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण का संतुलन रखने के लिए जन सहभागिता से वृक्षारोपण करना होगा। वृक्षारोपण से प्राकृतिक आपदाओं से बचाव होता है। आने वाली पीढ़ी के स्वच्छ वातावरण देने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करना आवश्यक है। प्रदेश के किसी भी हिस्से में आपदा से संपूर्ण राज्य प्रभावित होता है। वनों की कटाई, जल स्रोतों का दूषित होने जैसी समस्याएं हमारे सामने है, जिसका समाधान पौधारोपण ही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के समोट में क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला डाक कर्मी का शव

मृतक की पहचान अरिन पुत्र इकबाल निवासी चहलका, डाकघर सुंध तहसील टोर, जिला मेवात हरियाणा के रूप हुई एएम नाथ। चम्बा :  भटियात विधानसभा क्षेत्र के समोट डाकघर में तैनात बतौर असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चम्बा में “सुरक्षित बचपन अभियान” के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , चम्बा द्वारा संचालित सप्ताहव्यापी “सुरक्षित बचपन अभियान” के अंतर्गत आज पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चम्बा में विद्यार्थियों के लिए विशेष विधिक एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा की सामान्य विकास समिति ने हमीरपुर में की योजनाओं की समीक्षा :

हमीरपुर 25 नवंबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति ने शनिवार देर शाम को जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न विकास कार्यों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। सामान्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केन्द्रीय वित्त मंत्री से इस वित्त वर्ष की शेष अवधि के लिए ऋण सीमा में दो प्रतिशत वृद्धि का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति के दृष्टिगत वित्तीय सहायता, ऋण एवं अनुदान...
Translate »
error: Content is protected !!