बीएसएफ जवान जिंदा मिला :29 जून को कार में चंबा-जोत मार्ग पर जिंदा जले बीएसएफ जवान को

by

जोत के पास कार में जला बीएसएफ जवान जिंदा दबोचा
चंबा : चंबा-जोत मार्ग पर गत 29 जून को कार में जिंदा जले बीएसएफ के जवान अमित राणा को पुलिस बेंगलुरू से जिंदा तलाश लिया है। पुलिस टीम बीएसएफ के जवान को लेकर चंबा पहुंच गई है। पुलिस अमित राणा से पूछताछ कर घटना की वास्तविकता से पर्दा हटाने में जुटी है। अमित राणा की शिनाख्त को लेकर पुलिस ने स्थानीय पंचायत प्रधान को भी चंबा बुलाया है। अब अमित राणा के जिंदा पकड़े जाने के बाद यह सवाल उठ खड़ा हुआ कि घटना के दिन कार में जलने वाला व्यक्ति कौन था। जानकारी के अनुसार कार में बीएसएफ के जवान के जिंदा जलने की घटना के बाद मौके के हालात और साक्ष्य से पुलिस आरंभिक जांच से ही इस घटना को संदेह की नजर से देख रही थी।
पुलिस ने जांच में पाया कि जिस जगह घटना पेश आई है वह काफी खुली है और कार आग लगने के बाद खाई में गिरने की बजाय उपर ही कैसे रह गई। इसके साथ ही कार में आग लगने के बाद ब्लास्ट भी नहीं हुआ तो व्यक्ति खुद को बचाने में कामयाब क्यों नहीं हो पाया। पुलिस को जांच के दौरान ऐसा आभास हुआ कि यह पूरी घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई है। इन बिंदुओं के आधार पर ही पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस ने कड़ी दर कड़ी मामले को जोड़ते हुए घटना की वास्तवकिता से पर्दा हटाने के साथ ही अमित राणा को जिंदा पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने जोत मार्ग पर कार में जले बीएसएफ के जवान अमित राणा के जिंदा पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर पुलिस टीम आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
क्या था मामला
गत 29 जून की मध्यरात्रि चंबा- जोत मार्ग पर जोत से करीब दो किलोमीटर नीचे कार में आग लगने से इसमें सवार व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। मृतक की पहचान बीएसएफ के जवान अमित राणा पुत्र रघुवीर वासी गांव गेहीनिगोड तहसील नुरपुर जिला कांगडा के तौर पर हुई थी। पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार को लगी आग पर काबू पाया। पुलिस को जली कार से हडडी का एक अवशेष बरामद हुआ था। पुलिस ने घटना की वास्तविकता से पर्दा हटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए थे। इस घटना को लेकर अमित राणा के परिजनों ने भी किसी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया था। परिजनों के मुताबिक अमित राणा अपने दोस्तों से मिलने के कार में सवार होकर चंबा की ओर आ रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गीता में भक्ति,योग व कर्म का संदेश आज भी प्रासंगिक, श्री कृष्ण की शिक्षाएं हमें सत्य निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करते रहने का संदेश देती : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह

चंबा, 7 सितंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी से आयोजित शोभायात्रा में भाग लिया। इस दौरान सदर विधायक नीरज नैय्यर भी उनके...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने मंढियानी रोड पर सड़क के साथ बरम बनाने के काम का किया उद्घाटन

बलाचौर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र की तरक्की हेतु अलग-अलग विकास कार्यों की शुरुआत व उद्घाटनों का सिलसिला जारी है। इस श्रृंखला में, नगर कौंसिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिनेश कौशल बने बददी शहरी निकाय प्रकोष्ठ के मण्डल संयोजक

बी.बी.एन. 8 फरवरी (तारा) : भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन शहरी निकाय प्रकोष्ठों ने मण्डल संयोजकों और सह संयोजकों नियुक्तियां की घोषणा कर दी है। जिला संयोजक लोकेश दत्ता ने बताया कि शहरी निकाय...
Translate »
error: Content is protected !!