बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया : धान के खेतों में ड्रोन मिला, बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके)

by

फिरोजपुर : फिरोजपुर सीमा के पास बीएसएफ द्वारा एक ड्रोन की बरामदगी की गई है। बीएसएफ ने शाम के वक्त खुफिया सूचना के आधार पर चक भांगे वाला के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। तलाशी के दौरान धान के खेतों में ड्रोन मिला। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके) है। बता दें कि पाकिस्तान आए दिन इस तरह की नापाक
हरकत करता रहता है। पाकिस्तान भारतीय सीमाओं में ड्रोन भेजकर कोई बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहता है लेकिन भारतीय जवान उसकी नापाक साजिशों को हर बार नाकाम कर देते है ।

पंजाब पुलिस ने लश्कर के 2 आतंकी को दबोचा : एक दिन पहले शनिवार को पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली थी। जब पुलिस ने देश को दहलाने की साजिश रचने वाले दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इन आतंकियों को अमृतसर से दबोचा गया था। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए थे। आतंकियों के पास से दो आईईडी, दो हैंड ग्रेनेड, दो मैगजीन के साथ एक पिस्तौल, 24 कारतूस, एक टाइमर स्विच, 8 डेटोनेटर और चार बैटरी बरामद की थी।

BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया : राजस्थान में पाकिस्तान से सटे सीमा पर बीएसएफ के जवानों एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिरया। श्रीगंगानगर में पाकिस्तान का यह ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल हो रहा था ।तभी बीएसएफ की नजर इस ड्रोन पर पड़ी। बीएसएफ ने इसे तुरंत ठिकाने लगा दिया और इस तर पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम हो गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर लापता अमृतपाल की तलाश तथा उसकी सकुशल घर वापसी के लिए खन्ना ने की भारत सरकार से अपील

पत्र द्वारा केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के समक्ष उठाया मुद्दा होशियारपुर 27 जून : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने फाजिल्का जिले के अमीर खास थाने के अंतर्गत सीमावर्ती गांव...
article-image
पंजाब

मजीठिया के आरोपों पर CM मान के OSD राजबीर घुम्मन का कानूनी नोटिस, 24 घंटे में पोस्ट हटाने की मांग

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का मामला अब कानूनी विवाद में बदलता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन ने अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को कानूनी नोटिस...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले डॉ. सुभाष शर्मा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उपाध्यक्ष और श्री आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़े डॉ. सुभाष शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!