बीटन में 25 महिलाओं को बैग व फाइल कवर बनाने का प्रशिक्षण प्रदान

by
ऊना  :  पीएनबी आरसैटी ने जिला ऊना के बीटन गांव में स्वयं सहायता समूहों की 25 महिलाओं को बैग व फाइल कवर बनाने का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक कैंप का आयोजन किया। दस दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक शाखा बीटन के अधिकारी जसवीर सिंह, आरसैटी निदेशक आरके डोगरा, आरसैटी के फैकल्टी आकाश भारद्वाज तथा एनआरएलएम से सुनीता रानी मौजूद रहे।
आरसैटी निदेशक राज कुमार डोगरा ने प्रशिक्षुओं से स्वरोजगार को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के पश्चात बैंक से मुद्रा योजना के तहत ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू करें। उन्होंने बताया कि पीएनबी आरसैटी पीएनबी, ग्रामीण विकास न्यास नई दिल्ली की इकाई है जो ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सरंक्षण में चलाया जाता है। पीएनबी आरसैटी निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 45 वर्ष के बेरोजगार लोगों को मुफ्त प्रशिक्षण देता है, ताकि युवा स्वरोजगार पैदा करके आत्मनिर्भर बन सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशामुक्ति एवं पुनर्वास के लिए गठित होगा राज्य स्तरीय सलाहकार बोर्डः मुख्यमंत्री

सभी जिला अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे ओपियोइड प्रतिस्थापन थैरेपी केंद्र एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां मातृ-शिशु एवं युवा बाल पोषण और नशामुक्ति पर एक दिवसीय राज्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बस ट्रक टक्कर : पति की मौत, पत्नी सहित दो घायल

गढ़शंकर, 1 नवंबर  :  30 नवंबर की सुबह छह बजे के करीब माहिलपुर-होशियारपुर रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास बस व ट्रक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए जबकि बस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में “स्टूडेंट डे” के उपलक्ष्य पर व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन

एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शनिवार को “स्टूडेंट डे” के उपलक्ष्य पर व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के आंतरिक मूल्यांकन आश्वासन प्रकोष्ठ और कॉमर्स सोसाइटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन, बिलासपुर में 25 गांव को बनाया जा रहा है आदर्श ग्राम

बिलासपुर 30 दिसंबर  :  जिला मुख्यालय के बचत भवन में शनिवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिला बिलासपुर के 25 गांव में किया जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जिला...
Translate »
error: Content is protected !!