बीत की मिट्टी और यादों को शब्दों में पिरोती राणा जनक सिंह की पुस्तक ‘देश प्रदेश’ का विमोचन

by

गढ़शंकर। गांव नैणवा स्थित एक रेस्टोरेंट में राणा जनक सिंह कालेवाल बीत की पुस्तक **‘देश प्रदेश’** के विमोचन को लेकर विशेष समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सीआईटीयू पंजाब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता **महां सिंह रौड़ी** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने पुस्तक का विमोचन किया।

पुस्तक के विमोचन के बाद अपने संबोधन में महां सिंह रौड़ी ने राणा जनक सिंह को बधाई देते हुए कहा कि **‘देश प्रदेश’ में बीत क्षेत्र की पुरानी यादों, सामाजिक परिवेश और यहां से जुड़े अनुभवों को बेहद आत्मीयता के साथ प्रस्तुत किया गया है।** उन्होंने कहा कि राणा जनक सिंह भले ही लंबे समय से कनाडा में रह रहे हैं, लेकिन उनकी भावनाएं आज भी अपनी जन्मभूमि और क्षेत्र की मिट्टी से गहराई से जुड़ी हुई हैं।

महां सिंह रौड़ी ने कहा कि राणा जनक सिंह कम उम्र में ही कामरेड दर्शन सिंह कैनेडियन के विचारों से प्रभावित हुए और सामाजिक एवं लोकभलाई के कार्यों की ओर उनका रुझान बढ़ा। उन्होंने उपस्थित लोगों से पुस्तक को पढ़ने और इसमें दर्ज बीत क्षेत्र की यादों एवं अनुभवों को जानने की अपील की।

लेखक ने जताया क्षेत्रवासियों का आभार

पुस्तक के लेखक राणा जनक सिंह ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके एक संदेश पर जिस तरह बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी समारोह में पहुंचे, वह उनके लिए बेहद भावुक और सम्मानजनक क्षण है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्रवासियों के इस स्नेह और सहयोग के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।

 ये रहे मौजूद

समारोह में सीपीआई (एम) के जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल, कुलभूषण कुमार महिंदवाणी, अजायब सिंह बोपाराए, रामजी दास चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप राणा, ब्लॉक समिति सदस्य मोहन लाल बीणेवाल, कुलदीप सिंह हरवा, प्रिंसिपल ब्रिज मोहन लाल, पूर्व सरपंच मंगत सिंह दयाल, अच्छर सिंह टोरोवाल, जगिंदर सिंह थादी, रमेश धीमान, गुरचरण सिंह नैणवा, भगवंत सिंह, विक्की राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सड़क किनारे आराम कर रहे मजदूरों पर टाटा ऐस चढ़ी : एक की मौत व तीन गंभीर घायल

गढ़शंकर : 16 जुलाई: मुख्य मार्ग चंड़ीगढ़- होशियरपुर पर गांव सतनौर के पास सड़क किनारे कच्ची जगह पर बैठे लोगों पर टाटा ऐस चढऩे से एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर...
पंजाब

चंडीगढ़ के 14 थानों के एसएचओ समेत 29 इंस्पेक्टर ट्रांसफर : 6 डीएसपी के किए गए तबादले

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस में शनिवार को भारी फेरबदल करते हुए शहर के 14 थानों के एसएचओ समेत 29 इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी तबादला सूची में कुछ एसएचओ...
article-image
पंजाब

सीआरपीएफ जलंधर ने एसटीएफसी कश्मीर को 3-1, बद्दो अकेडमी ने जेसीटी एफए को 3-2 और एफए पालदी ने आनंदपुर साहिब को पेनल्टी किक्स में 6-5 से हरा कर जीत की दर्ज

61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन गढ़शंकर, 18 फ़रवरी : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल स्टेडियम में प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान...
article-image
पंजाब

नहर किनारे तीन वाहनों की भीषण टक्कर, जानी बचाव 

गढ़शंकर, 27 जुलाई: आज स्थानीय आदमपुर मार्ग पर बिस्त दोआब नहर के किनारे गांव अकालगढ़ के समीप तीन वाहनों की भीषण टक्कर हो गई जिसमें तीनों गाड़ियां नुकसानी गई। गनीमत रही कि जानी नुकसान...
Translate »
error: Content is protected !!