बीमा के नाम पर लिए 9.30 लाख, क्रिप्टो करंसी में लगाए और डूब गए : महिला एजेंट पर धोखाधड़ी का मामला

by

सुंदरनगर में परिवार ने पुलिस को दी शिकायत; तीन साल बाद रकम लौटाने की बात कहकर टालती रही एजेंट, अब पुलिस लेन-देन की जांच में जुटी

सुंदरनगर । जीवन बीमा कराने के नाम पर एक परिवार से लिए गए 9.30 लाख रुपये क्रिप्टो करंसी में निवेश करने और रकम डूब जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पॉलिसी एजेंट महिला ने वर्ष 2020 में बीमा करवाने के लिए परिवार से यह राशि ली थी, लेकिन तय अवधि पूरी होने के बाद पैसे वापस मांगने पर उसने बताया कि रकम क्रिप्टो करंसी में निवेश कर दी थी, जहां पैसा डूब गया।

रकम वापस न मिलने पर पीड़ित परिवार ने महिला एजेंट के खिलाफ थाना सुंदरनगर में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन साल बाद रकम वापस मिलने की कही थी बात

पुलिस चौकी सलापड़ कॉलोनी में दी शिकायत में चंद्र कुमार पुत्र स्व. बाबू राम निवासी गांव चाकली, डाकघर सलापड़ कॉलोनी ने आरोप लगाया कि उसके पिता स्व. बाबू राम ने निर्मला देवी को वर्ष 2020 में जीवन बीमा करवाने के लिए 9 लाख 30 हजार रुपये का चेक दिया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार महिला एजेंट ने तीन साल की पॉलिसी करवाने की बात कही थी और भरोसा दिलाया था कि निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद राशि वापस मिल जाएगी। इसी दौरान वर्ष 2021 में उसके पिता का निधन हो गया।

पैसे मांगने पर करती रही टालमटोल

चंद्र कुमार के अनुसार करीब तीन वर्ष बाद जब परिवार ने महिला एजेंट से रकम वापस मांगी तो वह लगातार टालमटोल करती रही। बार-बार पूछताछ करने पर कथित तौर पर उसने बताया कि उसने प्राप्त रकम क्रिप्टो करंसी में निवेश कर दी थी, लेकिन वहां पैसा डूब गया और अब वह रकम लौटाने की स्थिति में नहीं है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने यह राशि बीमा पॉलिसी में निवेश के उद्देश्य से दी थी, लेकिन उनकी सहमति के बिना रकम को कथित तौर पर क्रिप्टो करंसी में लगा दिया गया।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी की थी शिकायत

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित अन्य स्तरों पर भी शिकायत की थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई न होने के बाद पुलिस थाना सुंदरनगर में शिकायत दर्ज करवाई गई।

परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उनकी रकम वापस दिलाने और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

लेन-देन और निवेश की जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मामले में हुए लेन-देन तथा कथित क्रिप्टो करंसी निवेश से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने सेक्टर-35 और सेक्टर-43 में लगाई शीतल छबील, श्रद्धालुओं को बांटी ठंडक और सेवा की मिसाल

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 28 जून : भीषण गर्मी के बीच समाज सेवा और मानवता का संदेश देते हुए बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी, सेक्टर-43, चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर-35 एवं सेक्टर-43 की मुख्य सड़कों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरोपियों को दी जाएगी सख्त सजा – पठानिया ने कहा : शारीरिक उत्पीड़न मामला:परिजनों से मिले उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

परिजनों को दिलाया भरोसा, कहा वे उनके साथ हैं तथा हर हाल में उन्हें दिलाएंगे इंसाफ एएम नाथ। शाहपुर, 16 सितंबर। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया आज सुबह शाहपुर विस क्षेत्र में शारीरिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में भाजपा का हल्लाबोल, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

जयराम ठाकुर की मौजूदगी में निकली आक्रोश रैली, ढालपुर चौक गूंजा नारों से जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी एएम नाथ। कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन को प्राथमिकता दें बीडीओः एडीसी ऊना – अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज डीआरडीए सभागार में सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग की योजनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!