बीवी की घसीट कर ले गए जेल…काल कोठरी से चीख पड़े इमरान खान, शाहिद अफरीदी को दिया सीक्रेट मैसेज

by

ईस्लामाबाद: कंगाल पाकिस्तान बॉर्डर के अलावा एक और युद्ध का सामना कर रहा है, जो उसके घर में ही चल रहा है. ये युद्ध लड़ रहे हैं इमरान खान और उनके सपोर्टर्स. हाल ही में इमरान के साथ-साथ उनकी वाइफ बुशरा को भी सजा सुना दी गई है।

हालांकि, इसके बाद कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी वजह से शहबाज-मुनीर की नींद उड़ गई है. इमरान खान ने जेल के अंदर से पाकिस्तान में होने जा रहे गृहयुद्ध की चिंगारी जला दी है. उन्होंने काल कोठरी से अपने सपोर्टर शाहिद अफरीदी एक सीक्रेट मैसेज भेजा है।

बुशरा बीबी के साथ हुई बदसलूकी : फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) की विशेष अदालत ने तोशाखाना-2 केस की सुनवाई के दौरान पीटीआई के संस्थापक इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा सुनाई. इसके बाद इमरान खान की बहनों के मुताबिक आज जेल के भीतर पुलिस ने इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के साथ बदसलूकी की और उन्हें जबरन घसीटने की कोशिश भी की।

बैरिस्टर सफदर ने बताया कि इमरान खान को ‘सॉलिटरी कन्फाइनमेंट’ में रखकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. आलम यह है कि खान को आज के अदालती फैसले और अपनी सजा के बारे में भी ठीक से पता नहीं चल पाया था।

कोठरी के अंदर से इमरान खान ने भेजा पैगाम : जेल की काल कोठरी से इमरान खान ने अपने समर्थकों और देश के लिए एक बेहद जज्बाती पैगाम भेजा है. उन्होंने कहा है कि ‘मैं अपनी मातृभूमि के लिए शहादत स्वीकार करने को तैयार हूं, लेकिन इन जुल्मों के आगे घुटने नहीं टेकूंगा’. इमरान खान ने क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को सीधा संदेश भेजते हुए शहबाज-मुनीर के साथ आर या पार की लड़ाई के लिए तैयार रहने के लिए कहा है. इमरान खान ने अफरीकी को भेजे गए मैसेज में कहा है कि ‘सड़क आंदोलन के लिए तैयार रहें’. यह इशारा है कि अब तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) आर-पार की लड़ाई के मूड में है।

‘हिसाब सड़कों पर होगा’ ; अलीमा खान ने सख्त लहजे में कहा है कि हुकूमत यह गलतफहमी निकाल दे कि वो साल की सजा सुनाकर इमरान खान को जेल में बंद रखेंगी. उन्होंने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान की अवाम अब खामोश नहीं बैठेगी और इस अन्याय का हिसाब सड़कों पर होगा।

क्या पाकिस्तान में होगा गृहयुद्ध?…जिस तरह से इमरान खान ने खुद को शहादत के लिए तैयार बता रहे हैं और शाहिद अफरीदी जैसे चेहरों को आंदोलन का हिस्सा बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उससे मालूम होता है कि आने वाले दिन पाकिस्तान के लिए बेहद मुश्किल हो सकते हैं. देश में सिविल वॉर के हालात पैदा होने में देर नहीं लगेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बी.काम. पांचवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार

गढ़शंकर,  3 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे डिग्री कोर्स बी.काम पांचवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

मैं तो जनता का सेवक हैं, मेरी औकात ही क्या है : अरे माई-बाप आप तो राज परिवार से हैं, लेकिन मैं तो एक सामान्य परिवार की संतान

कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री के औकात के बयान पर प्रधानमंत्री मोदी ने कसा तंज तेलंगाना। कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री के औकात वाले बयान पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी ने कहा कि मैं...
article-image
पंजाब

1601826 मतदाता होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 9 विधानसभा क्षेत्रों में : मतदान के लिए कुल 1963 मतदान केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी : कोमल मित्तल

प्रत्येक मतदाता से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील होशियारपुर, 30 मई:    एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को वोट डालने के लिए लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर में कुल 1963...
article-image
पंजाब

रंगला पंजाब की जगह, आप ने राज्य को कंगला पंजाब बना दिया : दीवान

आप सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को खोखला कर रही है: दीवान चंडीगढ़, 29 अप्रैल :  जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष तथा पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान...
Translate »
error: Content is protected !!