बुजुर्गों,जरूरतमंदों को मिलेगी घर द्वार पर स्वास्थ्य देखभाल सेवा – पंचायत स्तर पर सेहत सेवा स्वयं सहायता समूह होंगे गठित: डीसी हेमराज बैरवा

by
धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर कार्यशाला आयोजित
एएम नाथ।धर्मशाला, 05 दिसंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में सेहत सेवा अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों, चलने फिरने में असमर्थ रोगियों को उनके घर द्वार पर देखभाल तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने के लिए पंचायत स्तर पर सेहत सेवा स्वयं सहायता समूह गठित किए जाएंगे। वीरवार को मिनी सचिवालय में अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, रेड क्रास सोसाइटी, स्वास्थ्य विभाग तथा एजुकेयर के सहयोग से जेरीएट्रिक होम केयर प्रबंधन प्रणाली विकसित करने का प्लान तैयार किया गया है।
सीनियर सिटीजन होंगे लाभाविंत
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सेहत सेवा अभियान से बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल सुनिश्चित होगी और उन्हें बार-बार चेकअप के लिए अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा उनके आवश्यकतानुसार घर द्वार पर ही देखभाल सहायकों के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में ऐसे कई बुजुर्ग हैं जिनको स्वास्थ्य देखभाल के लिए अन्य लोगों पर निर्भर रहना पड़ता है ऐसे में प्रशिक्षित देखभाल सहायक काफी मददगार साबित होंगे।
क्या है जेरीएट्रिक केयर हेल्प सर्विस
जेरीएट्रिक केयर हेल्प सर्विस बुजुर्गों की हेल्थकेयर, होम केयर, हाउसिंग, डे केयर जरुरतों को पूरा करती हैं। प्रशिक्षित देखभाल सहायक बुजुर्गों तथा चलने फिरने में असमर्थ रोगियों की बिल्कुल नियोजित तरीके से देखभाल करते हैं, ये प्रोफेशनल्स बुजुर्गों के अकेलेपन को काफी नजदीक से समझते हैं। ये उनको मानसिक और शारीरिक रुप से सक्रिय करने के लिए समय-समय पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे तथा बुजुर्गो की हर गतिविधि को लगातार मॉनिटर किया जाएगा। बुजुर्गों के आदत, खान-पान के तरीके या फिर व्यवहार में हो रहे बदलाव के बारे में परिवार के सदस्यों को समय-समय पर अवगत करवाएंगे। इसके अलावा शूगर, बीपी, यूरेन जैसे टेस्ट भी घर द्वार पर ही करने की सुविधा प्रशिक्षित देखभाल सहायकों द्वारा किया जाता है। डॉक्टर के निर्देश के मुताबिक हर मेडिकल जरुरत समय-समय पर भी उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया जाएगा।
इससे पहले सेहत सेवा अभियान के समन्वयक हरजीत भुल्लर ने कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जिला, उपखंड और पंचायत स्तर पर क्लस्टर स्तर पर गठित किए जाएंगे इसमें सेवानिवृत्त पेशेवरों और वरिष्ठ नागरिकों की सेवाएं भी ली जाएंगी इस अवसर पर एडीएम डा हरीश गज्जू सहित विभिन्न उपखंडों और जिला संगठनों के लगभग 30 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया, साथ ही 14 आपदा मित्र और 12 सेहत सेवक भी उपस्थित रहे।
All reactions:

Kangra Public Relations and 2 others

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गणित में फेल तो टेंशन नहीं, परिणाम पास ही आएगा – बोर्ड ने यह राहत सीबीएसई से एचपी बोर्ड में आए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए दी

रोहित जसवाल। शिमला  : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में गणित विषय में कम अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम पास ही आएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने यह राहत सीबीएसई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पाँगी–भरमौर की समस्याओं को लेकर विधायक डॉ. जनक राज का लोकतांत्रिक विरोध, सरकार से सुनवाई की उम्मीद

एएम नाथ। चम्बा : पाँगी–भरमौर क्षेत्र की जनता द्वारा चुने गए विधायक डॉ. जनक राज ने एक बार फिर क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिमल गुप्ता को लगाया IG विजिलेंस : दोबारा विजिलेंस का जिम्मा, 4 मार्च को ही लगाया था आईजी वेल्फेयर एंड एडमिनिस्ट्रेशन पुलिस मुख्यालय

रोहित जसवाल। शिमला: हिमाचल सरकार ने साल 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी बिमल गुप्ता के तबादला आदेश जारी किए है। बिमल गुप्ता को इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो लगाया है। इसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मां-बाप के बैंक खाते से खरीदा चिट्टा : अभिभावक थाने में तलब; रिश्तेदारों के खातों का भी इस्तेमाल

एएम नाथ। शिमला : चिट्टे की तस्करी करने वाले युवा अपने साथ ही परिजनों की मुश्किलें भी बढ़ा रहे हैं और उन्हें पुलिस जांच का सामना करना पड़ रहा है। चिट्टा तस्करी से जुड़े...
Translate »
error: Content is protected !!