बुझ गए सात घरों के चिराग : तीन सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम

by

एएम नाथ। चंबा :  पुखरी-मसरूंड मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने महल गांव समेत पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। मुंडन संस्कार की खुशियों से लौट रहे ग्रामीणों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि यह सफर उनका आखिरी सफर साबित होगा। बोलेरो वाहन के गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें तीन सगे भाई भी शामिल थे।

हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कुछ समय पहले तक धार्मिक समारोह की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। तीन सगे भाइयों की एक साथ मौत ने परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक सामाजिक और मिलनसार स्वभाव के थे तथा गांव के हर सुख-दुख में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे।
स्थानीय लोग देर रात ही घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। गांव में शोक के कारण कई परिवारों ने अपने दैनिक कार्य स्थगित कर दिए हैं। क्षेत्र के लोगों ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। इस हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या–कबड्डी मुकाबले के दौरान हरजीत पिंटा की गोलियां मार कर हत्या

मोगा । मोगा जिले के थाना समालसर के अंतर्गत पड़ते गांव माड़ी मुस्तफा में आज कबड्डी मुकाबले के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने हरजीत सिंह पिंटा पर गोलियां चलाई और मौके पर ही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने श्री ज्वालामुखी मंदिर में की पूजा अर्चना : राज्य के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्टिविटी सुविधा से जोड़ा जाएगाः अग्निहोत्री  उपमुख्यमंत्री ने ज्वालाजी मंदिर में नवाया शीश

राकेश शर्मा । ज्वालामुखी : राज्य के शक्तिपीठ हर वर्ष लाखों श्रद्वालुओं को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्ट करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है।  जिससे भक्तों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संविधान दिवस पर न्यायिक अधिकारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

रोहित राणा। शिमला :  हमीरपुर 26 नवंबर। संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश और जिला...
Translate »
error: Content is protected !!