बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरे का त्यौहार: सांसद मनीष तिवारी

by

दशहरे के अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रमों में की शिरकत नवांशहर/बंगा/राहों, 5 अक्तूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि दशहरे का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हम सबको समाज में गलत चीजों के खिलाफ मिलकर लड़ना चाहिए।
यहां अलग-अलग जगहों पर दशहरे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने के अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि भगवान राम ने आज ही के दिन बुराई के रूप में रावण का अंत किया था। हमें भी समाज में मौजूद नशे जैसी गलत चीजों के खिलाफ मिलकर मुकाबला करना चाहिए, ताकि एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके।
इस दौरान अन्य के अलावा, सतबीर सिंह पल्लीझिक्की, बाबा दविंदर कौड़ा प्रधान बंगा दशहरा कमेटी, मास्टर कुलवरन सिंह, द्रवजीत पूनी, हरीश सद्दी, अंगद सिंह पूर्व विधायक, दानिश कुमार चोपडा, विनोद चोपड़ा, नरेश प्रभाकर, हरमेश पुरी, मुकंद जुल्का, अजीत सरीन, सुरजीत शोटा, अश्विनी जोशी भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

गलियों का विकास जेब से कराने के दावे को लेकर रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेसी नेता पंकज किरपाल को भेजा कारण बताओ नोटिस।

सोशल नेटवर्किंग साइट पर किया था दावा। गढ़शंकर – उप मंडल मजिस्ट्रेट कम रिटर्निंग अधिकारी गढ़शंकर एसडीएम हरबंस सिंह ने वार्ड नं 8 में चुनाव लड़ रही उम्मीदवार के पति गौरव हांडा की शिकायत...
article-image
पंजाब

लॉरेंस गैंग और पुलिस के बीच एनकाउंटर : फायरिंग के बाद चार गिरफ्तार… 7 पिस्तौलें बरामद

डेराबस्सी । डेराबस्सी में बुधवार दोपहर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों के साथ पुलिस की भीषण मुठभेड़ हुई। यह एनकाउंटर 15 दिनों के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई है। हाईवे से कुछ दूरी पर स्थित...
article-image
पंजाब

 योग कक्षाओं में जाकर शारीरिक व मानसिक तनाव से मुक्त जीवनशैली अपनाएं लोगः DC कोमल मित्तल

ब्लाक भूंगा में में “सी.एम. दी योगशाला” के अंतर्गत 16 योग कक्षाएं जारी होशियारपुर, 26 नवंबरः जिले के ब्लाक भूंगा में “सी.एम. दी योगशाला” कार्यक्रम के तहत 16 योग कक्षाएं चल रही हैं। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने...
article-image
पंजाब

ट्रिपल एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने मकर संक्रांति पर शिक्षकों को सौंपा चार्ज : आधुनिक शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :  मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर ट्रिपल एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने एक विशेष समारोह का आयोजन किया, जिसमें नए शिक्षकों को उनके पद का चार्ज सौंपा गया। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!