बूथ लेवल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

by

एसडीएम चम्बा एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रियांशु खाती ने की अध्यक्षता

बूथ लेवल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की और से जारी पहचान पत्र किये वितरित

एएम नाथ। चम्बा : आगामी चुनावों की तैयारियों के दृष्टिगत बचत भवन चम्बा में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय बूथ लेवल अधिकारियों और बूथ लेवल पर्यवेक्षक के लिए आज पहले दिन की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।


कार्यशाला की अध्यक्षता एसडीएम व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रियांशु खाती ने की। इस दौरान उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों और बूथ लेवल पर्यवेक्षकों को बूथ स्तर पर निष्पक्ष एवं सुचारू चुनाव के अतिरिक्त चुनाव संबंधी सर्वेक्षण तथा मतदान के विषय में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने कार्यशाला के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारियों को अनेकों विषयों जैसे मतदाता सूची का संशोधन एवं सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण एवं पुराने का विलोपन, मृत, डुप्लीकेट या स्थानांतरित मतदाताओं को सूची से हटाना, पते या अन्य विवरण में सुधार करना, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, दिव्यांग मतदाताओं की पहचान व सुविधा, मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियाँ व बीएलओ मोबाइल ऐप, फॉर्म 6, 6क, 7 और फॉर्म 8 प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।


कार्यशाला में बूथ लेवल अधिकारियों और बूथ लेवल पर्यवेक्षकों को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किये गये पहचान पत्र भी वितरित किये गये।
इस अवसर पर उपस्थित मास्टर ट्रेनरों एवं निर्वाचन विभाग के विशेषज्ञों ने बूथ लेवल अधिकारियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया और बताया कि सही समय पर सटीक जानकारी संकलन से ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त किया जा सकता है।
कार्यशाला के अंत में अधिकारियों ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों और बूथ लेवल पर्यवेक्षकों से अपील की कि वे पूरी ईमानदारी, सजगता और पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन रह सके।
इस अवसर पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार चम्बा दीक्षित राणा, मास्टर ट्रेनर नरेश ठाकुर, बूथ लेवल अधिकारी तथा बूथ लेवल पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली में घर में आग लगने से व्यक्ति जिंदा जला : लोगों को जानकारी सुबह मिली

एएम नाथ।  मनाली  : हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में एक निजी घर में आग लगने से व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर दास (50) पुत्र जयचंद के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्रह्मकुमारियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुक्खू की कलाई पर राखी बांधी

शिमला : ब्रह्मकुमारी, शिमला शाखा से ब्रह्मकुमारियों ने आज शिमला में रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की कलाई पर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने उन्हें रक्षा बंधन की हार्दिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज भवन के लिए 84 करोड़ की अतिरिक्त धन राशि जारी– नीरज नैय्यर

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विधायक नीरज नैय्यर ने आभार किया व्यक्त चंबा, 04 जुलाई :विधायक नीरज नैय्यर ने राज्य सरकार द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के निर्माणाधीन भवन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौजी में बर्फबारी से सभी रास्ते बंद, BRO ने संभाला मोर्चा

एएम नाथ। चम्बा :   सर्दी का मौसम पूरे यौवन पर है। इस बीच चंबा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में अभी तक...
Translate »
error: Content is protected !!